
कोटा . शहर में रविवार की खुशनुमा फिजा खुशियों और मस्ती से भरी रही। किशोर सागर तालाब की पाल पर एक बार फिर से खुशियों का मेला लगा। राजस्थान पत्रिका की पहल हमराह अब शहरवासियों की आदत बन गई है। कोई याद दिलाए न दिलाए कोई पूछे न पूछे, कहे न कहे, लेकिन रविवार आते ही हमराह याद आ जाता है।
यहां हर कोई अपनी मस्ती में गुनगुनाता तो कोई मस्त हवा के झोंकों के संग इठलाता, मुस्कुराता टहलता नजर आया। किसी ने फुटबाल उछाल खेलना प्रारम्भ किया तो किसी ने कभी नहीं गाया, वे भी माइक पर गाने पहुंच गए। बच्चों ने कैनवास पर कलपनाओं के रंग उकेरे तथा भविष्य के स्मार्ट शहर की तस्वीर से शहरवासियों को रुबरु कराया। वहीं, गायत्री परिवार के सदस्यों ने हवन कर रविवार की सुबह खुशियों से भर दी।
Read More: खुलासा: परीक्षा में पास कराने के लिए लेते हैं 5 लाख, गिरोह ही तय करता है अभ्यर्थी कौनसे कम्प्यूटर की सीट पर बैठेगा
हमराह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न एक्टीविटीज की गई। यहां पेंटिंग बनाना सिखाया तो बच्चों ने भी अपनी कलाओं को उजागर करने मौका नहीं छोड़ा। कई बच्चों को हैंड राइटिंग सुधारने का अभ्यास कराया। इसके लिए उन्हें नि:शुल्क पेपर शीट दी गई। शहर के विकास पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। गायत्री परिवार की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में यज्ञ किया गया। उपभोक्ता जागृति पर आधारित नाटक का मंचन कर लोगों को उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी। सुभाष कला संगम की ओर से नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके लिए स्वच्छता जागरूकता के 10 हजार पर्चे बांटे गए। हमराह में इंडोर गेम भी होंगे।
रंगोली व चित्रों से दिए संदेश
यहां पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभागियों को नि:शुल्क ड्राइंग शीट, कलर पेन का किट उपलब्ध करवाया गया। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चित्रों में कोई मुकंदरा में टाइगर आने की खुशियों को रंगों से बयां करता दिखा तो किसी ने रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओं, पर्यावरण बचाओ व स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने कार्टून के माध्यम से रंग भरना सीखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को हैण्ड राइटिंग के गुर सिखाए गए।
Published on:
18 Mar 2018, 10:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.