18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा को ऑक्सीजोन बनाने सड़कों पर उतरे शहरवासी, बेटियों का भविष्य मत करो बर्बाद, नाटक के जरिए दिया संदेश
Play video

कोटा को ऑक्सीजोन बनाने सड़कों पर उतरे शहरवासी, बेटियों का भविष्य मत करो बर्बाद, नाटक के जरिए दिया संदेश

राजस्थान पत्रिका की पहल पर रविवार को हमराह का आयोजन आईएल टाउनशिप परिसर में हुआ। बड़ी संख्या में लोग हमराह में भागीदारी निभाने के लिए यहां पहुंच गए। हर तरफ खुशी का माहौल था।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 05, 2019

कोटा. राजस्थान पत्रिका की पहल पर रविवार को हमराह का आयोजन आईएल टाउनशिप परिसर में शुरू हुआ। सूरज की पहली किरन निकलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग हमराह में भागीदारी निभाने के लिए यहां पहुंच गए थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। हर चेहरे पर प्राण वायु देने वाले वृक्षों की सूखे तने देखकर चिंता की लखीरें नजर आ रही थी। मुर्झाए पेड़-पौधों को सींचने के लिए टैंकर और बाल्टियों को हाथों में थाम लिया और पूरा कारवां पेड़ों को पान देने में जुट गए। बच्चों से लेकर महिलाएं-पुरुष, युवा सब ने पेड़-पौधों को सींचने के लिए श्रम साधना की। हमराह में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया।

Read More: हैरतअंगेज फ्रॉड: बेहद गोपनीय तरीके से हो रहा आपका मोबाइल नंबर पोर्ट, भनक तक नहीं लगने दे रही कंपनियां

कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, उप माहपौर सुनीता व्यास, हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला, जीएमए के अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री रमेश आहुजा ने गब्बारे उड़ाकर हमराह का आगाज किया। इसमें शहरवासी हमराह हुए। किसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तो किसी ने पेड-पौधों को पानी देकर सींचा। महिलाओं से लेकर बच्चों ने भी इसमें उत्साह से भागीदारी निभाई।

Read More: गैंगरेप मामला: कोर्ट ने माना पुलिस उपाधीक्षक ने नहीं निभाया अपना कर्तव्य, जांच में छोड़ी ये कमियां

लॉयंस टैक्नो के सचिव भुवनेश गुप्ता की अगुवाई में पेटिंग प्रतियोगिता रखी गई। इसमें 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। रोटरी क्लब कौटा राउण्ड टाउन के अध्यक्ष डा. एमडी चित्तौडा, कार्यक्रम संयोजक विमल चंद जैन, यज्ञदत्त हाड़ा ने भी इसमें भागीदारी निभाई। क्लब की ओर से बाल विवाह की रोकथाम पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। पांच टेँकर पानी के खड़े किए गए थे जिमें लोगों ने पेड-पौधों को पानी दिया।

बाल विवाह की रोकथाम लिए नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

रोटरी क्लब कोटा राउण्ड टाउन की ओर से पर्यावरण संरक्षण और बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरुकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। क्लब की नुक्कड़ मण्डली ने बाल विवाह करने से कैसे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाता है। बाल विवाह कैसे अभिश्राप बन जाता है। इसके बारे में नाटक करने वाले पात्रों ने बताया। इसके अलावा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, पेड़ों और हरियाली को कैसे बचाया जा सकता है। इसके बारे में बताया।

Read More: कोटा पुलिस ने गैंगरेप में लगा दी एफआर, जज की डिप्टी पर तल्ख टिप्पणी, कहा- जांच में बरती गंभीर लापरवाही


बच्चों ने उकेरा पेड-पौधों का संसार
लायंस क्लब टेक्नो के सचिव भुवनेश गुप्ता ने बताया कि पेड़ बचाओ की थीम पर ड्रॉइंग व फेसिंग कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने पेड़-पौधों के संसार को अपनी तुलिका से उकेरा और मन चाहे रंग भरे। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को अगले रविवार को हमराह में ही पुरस्कृत किया जाएगा।

लू से बचाव की दवा भी पिलाई

कोटा संभाग प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स महासंघ की ओर से हमराह में चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें शुगर और बीपी की निशुल्क जांच की गई। महासंघ के अध्यक्ष डा. सिद्धिकी अंसारी ने बताया कि शिविर में हमराह में आए लोगों को लू से बचाव की दवा भी पिलाई गई। डा अमित सक्सेना, डा. एस.बी. सुमन, डा. हेमराज प्रजापति, डा. अब्दु कयूम, डा. प्यार धाकड़, डा. विजेन्द्र गौड़ आदि अपनी सेवाएं देंगे। बीपी और शुगर की निशुल्क की जांच की।

पौधारोपण भी किया
जीएमए की ओर से टाउनशिप में पौधारोपण कर पेड़-पौधों को बचाने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ पार्षद विवेक राजवंशी, डा. सुधीर गुप्ता, डा. केवलकृष्ण डंग, बीटा स्वामी ने भी पेडों को पानी दिया। कार्यक्रम में जैन समाज, ट्रांसपोर्ट नगर वेलफेयर सोसायटी समेत कई संस्थाओं की भागीदारी रही।