6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
VIDEO :  युवकों पर पट्टे मारने वाले ASI के वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम की याद रखेगा पूरा पुलिस महकमा
Play video

VIDEO : युवकों पर पट्टे मारने वाले ASI के वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम की याद रखेगा पूरा पुलिस महकमा

राजस्थान पुलिस के ASI का युवकों पर पट्टे मारने वाले वायरल वीडियो के बाद एएसआई पर हुआ सख्त एक्शन  

Google source verification

कोटा

image

rohit sharma

Jun 29, 2018

कोटा ।

राजस्थान के कोटा जिले में कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बडग़ांव पुलिस चौकी का एएसआई द्वारा तीन जनों के पट्टे मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसे पत्रिका टीवी ने भी प्रसारित किया था। खबर पत्रिका टीवी पर प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमियों ने आरोपित एएसआई शौकत अली को निलम्बित कर दिया।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। एएसआई जिन्हें पीट रहा था वे तीनों जने पुलिस से गुहार लगाते रहे लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। वीडियो में बडग़ांव पुलिस चौकी पर तैनात एएसआई शौकत अली पहले कुर्सी पर बैठे हुए और फिर खड़े होकर जमीन पर बैठे तीन जनों पर जमकर पट्टे बरसा रहे दिख रहे हैं।

शुरुआत में जमीन पर पट्टी मारकर उन्हें डराया। इसके बाद बारी-बारी से उन तीनों पर पट्टे बरसाए गए। जिस समय वे खड़े होकर पट्टे बरसा रहे हैं उस समय उनका चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस बारे में एएसआई शौकत अली का कहना है कि थाने में 19 मई को नरेश मेघवाल के खिलाफ 15 साल की एक किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

अनुसंधान में पता चला कि नरेश जिस बाइक पर गया है वह उसके दोस्त की है। उसके पास मोबाइल भी दोस्त का है। नरेश के तीनों दोस्तों को 20 मई को पुलिस चौकी पर पूछताछ के लिए बुलाया था।