हड़ताल के दौरान राजस्थान रोडवेज यूनियन कार्यकर्ताओं ने डीसीएम स्थित बस स्टैण्ड गेट पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। एटक के संभागीय सचिव राजूलाल सिंधी ने बताया कि अगर सरकार हमारी 13 सूत्रीय मांगों को सरकार ने नहीं माना तो यह हड़ताल जारी रहेगी। एटक कोटा डिपो के अध्यक्ष राजेन्द्र गोचर ने बताया कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों को कमजोर ना समझें। इस दौरान दिनेश आजाद, इंटक के संभागीय अध्यक्ष गिरधारी सांखला, मुकलराज, अशरफ अली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।