कोटा महोत्सव के तीनों दिन ख्यातनाम कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं, विरासत दर्शन, फिल्म, फैशन, कॅरियर, पेंटिंग, फोटो, उद्योग, हस्तशिल्प से जुड़े आयोजन, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से उपखंड स्तरीय ‘लोकल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हो गए। कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों को भव्य बनाएं।