10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसी वैभव के साथ निकली राम बारात…देखिए तस्वीरें

कोटा. मल्टीपरपज स्कूल से जब राजसी ठाठ के साथ राम बारात निकली तो इसे देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 26 Sep 2017, 6:53 PM IST

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

राम बारात में सबसे आगे गजराज चल रहे थे। पीछे राम की बारात का लंबा कारवां था।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

इसमें लोक कला संस्कृति की मनभावन छटा बिखर रही थी।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम....सरीखे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना रहे थे।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

गजराज के साथ बैण्ड वादक दल मन दर्पण कहलाए...राम जी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी..

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

शहर में जहां-जहां से राम बारात गुजरी भगवान राम के मनमोहक रूप को निहारने नागरिकों की भीड़ सड़कों पर जमा थी।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

बारात के आगे सुरक्षा की दृष्टि से दमकल व पुलिस दल चल रहा था।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

अपनी कला के लिए विशेष पहचान रखने वाले छबड़ा के कलाकार विशेष लय में राम की बारात में नृत्य करते चल रहे थे।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

वहीं सधे हुए अंदाज में घूमर व चकरी करती नृत्यांगनाएं कला संस्कृति की छाप छोड़ रही थी।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

म्हारी घूमर छै नखराळी...गीत इस दौरान मिठास घोलते रहे, तो तेजाजी के कलाकारों ने भी खास अवसर पर मार्ग में अपनी कला से मन मोहा।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

ऊंट गाडि़यों में कलाकार थे। करीब दो दर्जन घुड़सवार विशेष लिबाज में रौबदार लग रहे थे।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

शोभायात्रा मेंं सबसे आगे गजराज, फिर लोक कलाकारों के दल, साथ में भगवान राम व अन्य झांकियां थी। पीछे भगवान राम के राज का प्रतीक लिए राम की सैना चल रही थी।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

राम की बारात मल्टीपरपज से सूरजपोल, कैथूनीपोल, टिपटा, किशोरपुरा होते हुए दशहरा मैदान पहुंची, जहां भगवान राम का विवाह जनक दुलारी सीता के संग हुआ।

Ram Barat of Kota Dussehra Fair 2017

रामबारात संयोजक महेश गौतम लल्ली ने बताया कि मल्टीपरपज स्कूल से अतिथि गोदावरी धाम के व्यवस्थापक शैलेन्द्र भार्गव, महापौर महेश विजय, न्यास अध्यक्ष आरके मेहता, उप महापौर सुनीता व्यास, नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका, उपायुक्त राजेश डागा, मेला अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला, मेला अधिकारी व निगम उपायुक्त नरेश मालव, अतिरिक्त मेला अधिकारी प्रेमशंकर शर्मा रमेश चतुर्वेदी, नरेंद्र हाडा, भगवान स्वरूप गौतम, प्रकाश सैनी, कृष्णमुरारी सामरिया, विकास तंवर, मीनाक्षी खंडेलवाल व जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ बारात को रवाना किया।