
37 साल बाद सबसे गर्म दिनों में रमजान, 15 घंटे से ज्यादा होगा रोजदारों के सब्र का इम्तिहान
कोटा. कोटा . तापमान 40 के आसपास चल रहा है। गर्म हवा का जोर है। इस स्थिति में खाली पेट घर से निकलना, पानी के बिना थोड़ी देर भी रहना, मुश्किल है, लेकिन भूखे रहकर गरीब की भूख को समझने का रमजान का पाक महीना इस बार सबसे गर्म दिनों में आ रहा है। एक तो गर्मी, फिर रोजा भी लंबा होगा। इस वर्ष भी अकीदतमंदों को कठोर तप के दौर से गुजरना पड़ेगा। झुलसाती गर्मी अकीदतमंदों का इम्तिहान लेगी। अप्रेल व मई में तेज गर्मी रहती है। जानकारी के अनुसार 37 साल बाद रमजान सबसे गर्म दिनों में होंगे।
मई माह के प्रारंभ में रमजान के आने से पूरे माह अकीदतमंदों को इम्तिहान की घडिय़ों से गुजरना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार 6 या 7 मई से रमजान शुरू होंगे।
शहर काजी अनवार अहमद के अनुसार पांच मई को चांद नजर आया तो रमजान 6 मई से शुरू हो जाएंगे, चांद नजर नहीं आने की स्थिति में 7 मई से रमजान शुरू होंगे। रोजेदार रोजे रखेंगे। एक माह तक शहर में अकीदत का दरिया बहेगा। अकीदतमंद अलसुबह जागेंगे, सहरी की जाएगी। दिनभर भूखे प्यासे रहकर रोजा रखेंगे, फिर शाम को रोजा अफ्तार के आयोजन होंगे। कई जगहों पर सामाजिक धार्मिक संस्थाओं, संगठनों की ओर से रोजा अफ्तार के सामूहिक आयोजन होंगे। इनमें मिलकर रोजे खोले जाएंगे। एक माह के कठोर तप के बाद ईद की खुशियां बरसेंगीं
Read More:कोटा-बूंदी के सैकड़ों बीघा खेतों में भीषण आग, 12 फीट ऊंची लपटों से आसमां हुआ 'लाल', 3 किमी तक तपा इलाका
15 घंटे रहेंगे भूखे प्यास
गर्मी के साथ रोजेदारों का इम्तिहान समय भी लेगा। करीब सवा पन्द्रह घंटे का भी रोजा रहेगा। जैसे-जैसे माहे रमजान बढ़ेगा सहरी से रोजा अफ्तार का समय भी बढ़ता चला जाएगा। 5 जून को सबसे लंबा रोजा रहेगा। सहरी का समय 4 बजकर 02 मिनट रहेगा, वहीं रोजा अफ्तार शाम को 7 बजकर 14 मिनट पर किया जाएगा। इस तरह इस दिन अकीदतमंद कम से कम 15 घंटे 12 मिनट का रोजा रखेंगे। जानकारी के अनुसार 21 मई के बाद के सभी रमजान कम से कम 15 घंटे से अधिक के होंगे।
Read More: पैसे नहीं देने पर रोडवेज अधिकारी ने रिटायर्ड कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, लहुलूहान हालात में पहुंचा थाने
समझ सकें दूसरों का दर्द
शहर काजी अनवार अहमद के अनुसार रोजा इंसान का सबसे बड़ा इम्तिहान है। अधिकतर त्यौहारों का एक निश्चित समय होता है, माहे रमजान बदल बदल कर आता है, ताकि रोजेदार को हर मौसम में दूसरों के भूखे व प्यासे रहने का अहसास हो सके। हर वर्ष रमजान में 10 दिन का अंतर आता है। इस तरह से 36 वर्ष बाद उसी माह में रमजान आते हैं।
Special Story:बूंदी से चला जुगराज कैसे लांघ गया कराची की सीमा, पढि़ए, छोटी काशी से पाकिस्तान तक का पूरा सफर
तैयारियां होने लगी
विज्ञान नगर स्थित नूरी जामा मस्जिद में लुकमान रज्वी के अनुसार मस्जिद में रमजान की तैयारियां शुरू हो गई है। अधिकतर मस्जिदों को संवारा जा रहा है। नूरी जामा मस्जिद को भी संवारा गया है। गर्मी को देखते हुए कूलर पंखों का बंदोबस्त कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता उमर सीआईडी के अनुसार अन्य मस्जिदों में भी तैयारियां चल रही है।
Updated on:
04 May 2019 02:58 pm
Published on:
04 May 2019 02:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
