6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में रेकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन

कोटा. जिले में अभियान के तहत गुरुवार को रेकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन हुआ। चिकित्सा विभाग ने जिले में 155 साइट पर सेशन आयोजित किए गए। इन सभी में 12717 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि 1104 ने दूसरी डोज लगवाई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Apr 01, 2021

कोटा में रेकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन

कोटा में रेकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन12717 लाभार्थियों को पहली, 1104 को लगी दूसरी डोज

कोटा. कोविड वैक्सीनेशन के प्रति अब आमजन में जागरूकता बढ़ती जा रही है। कोविड से बचाव के लिए यहीं एक मात्र विकल्प है। जिले में अभियान के तहत गुरुवार को रेकॉर्ड कोविड वैक्सीनेशन हुआ। चिकित्सा विभाग ने जिले में 155 साइट पर सेशन आयोजित किए गए। इन सभी में 12717 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि 1104 ने दूसरी डोज लगवाई। इससे पहले सुबह कुछ सेशन साइट पर कोविड वैक्सीन का कार्य धीमी रहा, लेकिन बाद में तेजी से बढ़ता गया। सेशन साइट पर पुलिसकर्मियों का भी उत्साह देखा गया।
सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 45 से 59 वर्ष आयु के 8816 व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु के 3240 वरिष्ठ नागरिक, 44 छूटे हैल्थ वर्कर्स व 617 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल रहे। वहीं, दूसरी डोज लगवाने वालों में 123 हैल्थ वर्कर्स, 243 फ्रं टलाइन वर्कर्स, 45 से 60 वर्ष आयु के 107 व्यक्ति, 631 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। जबकि इससे पहले 60 वर्ष उम्र के लोगों ने एक ही दिन में 9 हजार से अधिक कोविड वैक्सीनेशन का कार्य हुआ था।
अब तक
अभियान की 16 जनवरी शुरूआत से लेकर अब तक 3122 सेशन में 129600 लाभार्थियों को पहली डोज, जबकि 26938 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
आज 192 साइट पर लगेगा टीका
जिले में शुक्रवार को 58 शहरी, 134 कुल 192 साइट्स पर कोविड वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें 21 प्राइवेट अस्पताल व शेष 171 सरकारी साइट्स शामिल हैं। इन सभी साइट्स पर हैल्थ और फ्रंटलाईन वर्कर्स के साथ ही अब 45 वर्ष या उससे अधिक आयु का हर व्यक्ति कोविड का टीका लगवा सकेगा।
यह दस्तावेज लेकर जाएं
कोविड वैक्सीनेशन करवाने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर अपनी उम्र व पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज जैसे आधारकार्ड, पेनकार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से एक ले जाना होगा।