8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से राहत, ट्रेनें अनलॉक, 660 अतिरिक्त ट्रेनों को ग्रीन सिग्रल

रेलवे: 660 अतिरिक्त रेलगाडिय़ों को मिला ग्रीन सिग्नल सबसे ज्यादा उत्तरी रेलवे से चलेंगी, कोटा होकर गुजरेंगी कई गाडिय़ां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 19 Jun 2021, 10:25 PM IST

कोटा.

कोरोना की गति कम होने के साथ ही रेलवे ने यात्रा को सुगम बनाने, प्रवासी कामगारों की आवाजाही के लिए ट्रेनें उपलब्ध कराने और प्रतीक्षा सूची खत्म करने के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाना शुरू कर दिया है। रेलवे ने 14 जोन को जून माह में 660 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी है। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर रेलवे से 158 ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति मिली है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा, भोपाल और जबलपुर मंडल से 28 अतिरिक्त ट्रेन संचालित करने की स्वीकृति मिली है। इस तरह उत्तरी पश्चिम रेलवे से 34, सेन्ट्रल रेलवे से 26, ईसीआर से 18, ईआर से 68, एनसीआर से 16, एनईआर से 38 और एनएफआर 28 अतिरिक्त ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह एनडब्ल्यूआर से 34, एससीआर से 84, एसईसीआर से 16, एसईआर से 60, पश्चिम रेलवे से 16 और एसआर से 70 अतिरिक्त ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिली है।

कोविड की दूसरी लहर से पहले रोजाना औसतन लगभग 1768 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा था।

वहीं कोविड की दूसरी लहर आने के बाद ट्रेनों की संख्या में कम हो गई। इस माह गाडिय़ों संख्या बढ़ाने पर 1 जून से 18 जून तक लगभग 983 मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का रोजाना परिचालन हुआ। जो कोविड से पहले के स्तर की तुलना में लगभग 56 प्रतिशत है। मांग और व्यावसायिक जरूरतों के आधार पर ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। पहले चल रही गाडिय़ों के अलावा जून माह में क्षेत्रीय रेलवे को 660 अतिरिक्त मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गई है। इनमें 552 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें और 108 हॉली-डे स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
---

कोटा : स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी-


कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी अजय कुमार पाल ने बताया कि कामाख्या-गांधीधाम-कामाख्या के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेन कोटा मंडल के बयाना, सवाई माधोपुर और कोटा जंक्शन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 05668 कामाख्या-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जून से सुबह 11 बजे चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 3 जुलाई 2021 से गांधीधाम से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर के बीच एक-एक ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।