5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेजिडेंट डॉक्टर्स की पैन डाउन हड़ताल, मरीजों की लगी रही कतार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Jyoti Patel

Sep 25, 2018

rajasthan news

रेजिडेंट डॉक्टर्स की पैन डाउन हड़ताल, मरीजों की लगी रही कतार

कोटा. उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में रेजीडेंट से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की आग कोटा भी पहुंच गई है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोटा रेजीडेंट एसोसिएशन के आव्हान पर कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़े चारो अस्पताल एमबीएस, जेके लोन,व मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रामपुर अस्पताल से जुड़े 250 रेजिडेंट ने मंगलवार को सुबह 8 से 10 बजे तक पैन डाउन हड़ताल रखी। अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर की हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिला। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रही। लेकिन डॉक्टर की कुर्सी खाली रही है। मरीज सुबह दस बजे तक हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे थे।

पैन डाउन हड़ताल के चलते कई मरीजों का 5 घंटे तक भी इलाज के लिए नंबर नहीं आया। इसके चलते मरीज काफी परेशान रहे हालांकि सीनियर डॉक्टर ने कमान संभाल रखी थी, लेकिन इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने से अस्पताल के ओपीडी में पेर रखने की जगह नही थीं। सीनियर डॉक्टर से भी व्यवस्था नही सँभल पा रही थी। बाद में सुबह 11 बजे बाद रेजिडेंट डॉक्टर आए, उन्होंने मरीजो को देखा उसके बाद व्यवस्था सँभल पाई। गौरतलब है कि सोमवार को अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र सिंदोलिया के नेतृत्व में एक जनरल बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बैठक में सर्वसम्मिती से मंगलवार को दो घंटे पैन डाउन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था।

आरडीए अध्यक्ष सिंदोलिया ने बताया कि उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में आरएनटी के रेजीडेंट डॉक्टर के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा ज्यादती की गई है, उनके ऊपर झूठे मुकदमें लाद दिए गए है। पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई से प्रदेशभर के रेजीडेंटों में रोष व्याप्त है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की । यदि आज शाम तक कोई सरकार की ओर से पुलिस कर्मियों पर करवाई नही होती तो बुधवार से सभी रेजिडेंट बुधवार से वे अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। विजुअल मेडिकल कॉलेज अस्पताल एमबीएस अस्पताल रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन के अध्यक्ष की बाई ट डॉक्टर कक्ष की खली कुर्सियां मरीजो की कतार