18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: कोटावासियों को सड़कों पर जख्मी कर रही कोटा पुलिस, हर दिन खतरे में 12 लाख लोगों की जान

कोटा की यातायात पुलिस हर दिन 12 लाख लोगों की जान संकट में डाल रही है। शहर की सड़कों पर पुलिस ने डिवाइडर के रूप में ऐसा जाल बिछा दिया है कि नजर हटते ही दुर्घटना हो जाती है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 11, 2019

Bpolice-put-barricades-vehicles-on-both-sides-of-najai-mandiarricades

police-put-barricades-vehicles-on-both-sides-of-najai-mandi

कोटा. यातायात पुलिस की ओर से शहर में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से रखे गए बेरीकेड्स व इनसे बनाए गए डिवाइडर लोगों की जान के लिए आफत बन गए है। ऐसे में आए दिन लोग इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। कोटा शहर में 12 लाख की आबादी है। हर दिन सड़कों पर लाखों लोग वाहनों से गुजरते हैं। ऐसे में रात के समय पुलिस के बेरीकेड्स उन्हें दिखाई नहीं देते और हादसों का शिकार हो जाते हैं।

Read More: कोटा में आज पूरी रात बंद रहेगी बिजली, शुक्रवार को भी बंद के आसार, जानिए, कब से कब तक गुल रहेगी बिजली

रात में नहीं आते नजर
पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों समेत सड़क के बीच में बेरीकेड्स लगाकर रास्ते बंद किए गए है, लेकिन अंधेरे में इन बेरीकेड्स के नजर नहीं आने से लोग इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। बेरीकेड्स पर रेडियम स्टीकर नहीं है। ऐसे में ये लाइट को रिफलेक्ट नहीं करते। इन पर रंगा गया पीला रंग भी काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में रात में ये वाहन चालकों को नजर नहीं आते और वाहन चालक इनसे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

Read More: अब कोटा से होकर गांधीधाम-भागलपुर के बीच चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, दयोदय एक्सप्रेस में बढ़ाया कोच

यहां होती है सबसे अधिक दुर्घटनाएं
शहर में सर्किट हाऊस से नेहरू गार्डन तक डिवाइडर के रूप में बेरीकेड्स लगा दिए गए है। ये बेरीकेड्स कुछ मीटर की दूरी से भी नजर नहीं आते। इस पर इस सड़क पर अंधेरा होने व सड़क के संकरी होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा अदालत चौराहे व अदालत चौराहे से गांवड़ी रोड पर सड़क के दोनों ओर खड़े बेरीकेड्स लगा दिए गए हैं। इससे भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

Read More: व्यापारियों के 40 करोड़ लेकर भागा आढ़त व्यापारी गिरफ्तार, थाने के बाहर लगी लोगों की भीड़

बेरीकेड्स लगाकर रोके रास्ते
एरोड्राम चौराहे पर डीसीएम से जाने वाले चौपहिया वाहनों का रास्ता बेरीकेड्स लगाकर रोक दिया गया है। ऐसे में वाहन चालक को स्लीपलेन से होकर एयरपोर्ट के सामने से घूमकर जाना पड़ता है। एयरपोर्ट के सामने भी बेरीकेड्स लगाकर की गई वैकल्पिक व्यवस्था से भी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कोटड़ी चौराहे से गुमानपुरा जाने के मार्ग में चौराहे पर बेरीकेड्स लगे हैं।