
किशनगंज. बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर काला पट्टा नदी में कूद गई। बाइक सवार दोनों युवक भी नदी में बह गए। पानी के तेज बहाव में दोनों युवक काफी आगे तक बह गए। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने का प्रयास किया। एक युवक तो जैसे-तैसे नदी से बाहर निकल गया लेकिन बाइक चालक का पैर बाइक में फंसा होने से डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम बुलाकर ग्रामीणों की सहायता से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामगढ़ निवासी लेखराज गुर्जर वन विभाग में कैटल गार्ड के पद पर कार्यरत जसराज गुर्जर के साथ बाइक से मांगरोल जा रहा था। कालापट्टा की पुलिया से गुजरते समय बाइक समेत नदी में गिर गया। जसराज जैसे-तैसे नदी से बाहर निकल आया। लेकिन लेखराज बाइक समेत नदी के मौखे में फंस गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाकर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Kaithoon Flood: लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर कैथून बाढ़ पीडि़तों को पहुंचाए 3 ट्रक कपड़े व भोजन के पैकेट, खिल उठे मायूस चेहरे
परिवार में मचा कोहराम
लेखराज की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों की आंखों से भी आंसू निकल पड़े। पूरे गांव में मातम छा गया।