
पैसे नहीं देने पर रोडवेज अधिकारी ने रिटायर्ड कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, लहुलूहान हालात में पहुंचा थाने
कोटा. रोडवेज निगम के एक सेवानिवृत कर्मचारी ने शुक्रवार को मुख्य प्रबंधक पद से एपीओ अधिकारी के खिलाफ उस पर जानलेवा हमला करने की शिकायत गुमानपुरा थाने में दी है। पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारी नयापुरा निवासी रईस अहमद ने शिकायत में बताया कि वह 31 जनवरी 2019 को सेवानिवृत हुआ था। शुक्रवार को वह न्यू बस टर्मिनल स्टैण्ड में पानी का ऑटो लगवाने आया था।
मारपीट से परेशान पत्नी ने खाया जहर
कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में शुक्रवार को महिला ने विषाक्त सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नयापुरा पुलिस ने बताया कि माला फाटक क्षेत्र में गांधी कॉलोनी के निकट खारी बावड़ी पुलिया के पास रहने वाली विवाहिता पुष्पा (30) की पति दिलीप गुर्जर से कहासुनी हो गई। इसके बाद क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगडऩे पर परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पति के खिलाफ जांच शुरू की।
इसी दौरान जब वह कार्यालय में बैठा था। तो मुख्य प्रबंधक रहे जावेद अली वहां आया तथा उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में उसके सिर व हाथ पर गंभीर चोट आई है। घायल रईस ने आरोप लगाया कि सेवानिवृति से पहले पेंशन की फाइल पूरी करने की एवज में जावेद ने उससे 50 हजार रुपए की मांग की थी। जो उसने देने से मना कर दिए थे। मारपीट के दौरान कुछ कर्मचारी भी उसके साथ थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
Special Story: बूंदी से चला जुगराज कैसे लांघ गया कराची की सीमा, पढि़ए, छोटी काशी से पाकिस्तान तक का पूरा सफर
पुलिस ने कर्मचारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्मचारी पर हमले से बस स्टैण्ड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके पर्चा बयान पर रोडवेज अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Updated on:
04 May 2019 10:12 am
Published on:
04 May 2019 10:11 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
