18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: बहन ने चादर ओढ़ सो रहे जीजा को समझा भाई, पेट्रोल डाल लगा दी आग, शादी के घर में मचा कोहराम

कोटा के केबल नगर में बहन के भाई के लग्न कार्यक्रम में भाग लेने आए जीजा पर पत्नी की बहन ने पेट्रोल डाल आग लगा दी। अचानक हुई घटना से शादी के घर में कोहराम मच गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 10, 2019

Sali burns Jija alive

BIG News: बहन ने चादर ओढ़ सो रहे जीजा को समझा भाई, पेट्रोल डाल लगा दी आग, शादी के घर में मचा कोहराम

कोटा. अनंतपुरा थाना क्षेत्र के केबल नगर में पत्नी के भाई के लग्न कार्यक्रम में भाग लेने आए जीजा पर मंगलवार सुबह पत्नी की बहन ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। रिश्तेदारों ने उसे एबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि सांगोद थाना क्षेत्र के मंग गांव निवासी रामचंद्र ओढ़ पत्नी के भाई ऋतुराज के लग्न के कार्यक्रम में शामिल होने केबल नगर आया था।

BIG News: 61 हजार रुपए के लिए सरकार ने कोटा के 12 लाख लोगों की जिंदगी डाल दी खतरे में

मंगलवार सुबह ऋतुराज की मुंहबोली बहन सावित्री ने उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसे अदालत में पेश कर 23 अप्रेल तक जेल भेज दिया गया।

Big News: नेशनल हाइवे पर गौवंशों से भरा ट्रक ट्रोले से टकराया, 26 की दर्दनाक मौत, तस्कर फरार

बाइक खरीद को लेकर चल रहा था विवादझुलसे युवक के ससुर प्रभुलाल ने बताया कि उसके बेटे ऋतुराज ने सावित्री को राखी बहन बना रखा है। जिसने ऋतुराज को उन्हीं की गारंटी पर बाइक दिलाई थी। दोनों में विवाद होने से बीते सोमवार को सावित्री ने घर में घुसकर ऋतुराज पर हमला कर दिया था तथा उसकी बाइक छीनकर अपने पास रख ली। इस मामले की रिपोर्ट परिजनों ने अनंतपुरा थाने में दर्ज करा रखी है।

OMG:रावतभाटा के युवक की बूंदी में दर्दनाक मौत, दोस्त की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

सोमवार को बेटे ऋतुराज के लग्न में बेटी-दामाद आए थे। दामाद रामचंद्र चादर ओढ़कर आंगन में चारपाई पर सो रहा था। सावित्री बाई ने ऋतुराज समझकर उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। दामाद के चिल्लाने पर जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने सावित्री को भागता हुआ देखा।

Read More:दर्दनाक मौत: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, युवती के दोनों पैर और युवक का सिर धड़ से हुआ अलग

महिला ने अलसुबह युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिस युवक 50 फीसदी झुलस गया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर महिला के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जिसे कोर्ट ने 23 अप्रेल तक जेल भेजने के आदेश किए।
नरेन्द्र पारीक, थानाधिकारी, अनंतपुरा थाना