कोटा . कोचिंग कैपिटल के रूप में देश-दुनिया में ख्याति प्राप्त कर चुके कोटा शहर की इस अभूतपूर्व कामयाबी के पीछे कई नींव के पत्थर हैं, जो तमाम परेशानियों, चुनौतियों और दुष्प्रचार के बावजूद सफलता की इस गगनचुम्बी इमारत को आधार दिए हुए हैं। ऐसे ही नींव के पत्थर हैं अंशु महाराज। अंशु सोशल प्लेटफॉर्म पर कोटा का नाम और चमकाने में जुटे हैं। दरअसल अंशु कोचिंग विद्यार्थियों में बढ़ रहे तनाव व आत्महत्या की प्रवृत्ति को कम करने के लिए काम कर रहे हैं अंशु सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पेज संचालित करते हैं। बड़ी संख्या में कोटा और देशभर के लोग इस पेज को फोलो कर रहे हैं। अच्छे फोटो, वीडियो, क्रिएटिव्स, मोटिवेशनल कोट आदि शेयर करते हैं।