6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भाजपा पर भारी पड़ेगा कांग्रेस का यह दांव!

सोनिया और राहुल गांधी से मिलने पहुंची सपना चौधरी, बोलीं- कांग्रेस के लिए कर सकती हूं प्रचार
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jun 23, 2018

spana

राजस्थान में भाजपा पर भारी पड़ेगा कांग्रेस का यह दांव!

डिजिटल डेस्क कोटा. मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने इन दिनों भाजपा की नींद उड़ा रखी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सपना और कांग्रेस में बढ़ती नजदीकियों की खबरंे आ रही थी लेकिन शुक्रवार को न केवल सपना कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं बल्कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने की बात भी कही। मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगी उन्होंने कहा, मैं राजनीति में नहीं आऊंगी लेकिन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने देश को बहुत कुछ दिया है।Ó वह प्रियंका और राहुल गांधी से मिलने आई थीं लेकिन उनसे नहीं मिल पाई। सपना चौधरी ने कहा, "मैं आने वाले समय में उनसे जरूर मिलूंगी।

विधायक ने कहा कान खोलकर सुन लो, क्षेत्र में पानी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो परिणाम बुरे होंगे


सपना के आने से पार्टी को होगा फायदा
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि सपना चौधरी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। वह कांग्रेस से प्रभावित हैं और खासकर हरियाणा में पार्टी के बढ़ते ग्राफ को वह भी महसूस कर रही हैं। पार्टी के लिए हर वोट महत्वपूर्णं है और सपना हरियाणा में कागं्रेस के लिए प्रचार करती है तो इससे पार्टी को फायदा होगा।

राजस्थान में कर सकती है प्रचार
कांग्रेस सूत्रों की माने तो पार्टी सपना के प्रचार के लिए हरियाणा चुनावों का इंतजार नहीं करने वाली, सपना से राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार करवाया जा सकता है। इसके लिए जल्द ही उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत से करवाई जाएगी।


इनके जज्बे को है हमारा सलाम, जो काम सालों में uit न कर सकी वो महज़ 15 दिनों में कर दिखाया

बिग बॉस ने दिया नया मुकाम
बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 में लंबा सफर तय करने में कामयाब रही थीं। हालांकि वह विजेता नहीं बन सकीं। बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद सपना ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। महज २३ साल की उम्र में सपना ने बड़ा मुकाम हासिल किया है और देशभर में उनके करोड़ो फैन्स भी है।

विवादों से रहा है नाता
फेम के साथ-साथ सपना का नाता कुछ विवादों से भी जुड़ चुका है। दरअसल सपना चौधरी द्वारा गुडग़ांव के चंद्रपुर इलाके में 17 फरवरी 2016 को एक रागिनी गाकर विवाद को जन्म दे दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने यह रागिनी गाकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पर सतपाल तंवर ने 14 जुलाई 2016 को सपना चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद सपना चौधरी ने 04 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भतीज़् रहना पड़ा था।