21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की ममता फिर हुई शर्मसार

नाली में मिला नवजात कन्या का शव
less than 1 minute read
Google source verification
save daughter

save daughter

कोटा . शहर में शुक्रवार को ममता फिर शर्मसार हुई। मामला रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। यहां नवजात कन्या का शव नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करवाकर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसआई अनोखे सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि सोगरिया सरकारी स्कूल के सामने नाली में एक भ्रूण पड़ा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला और देखा तो वह करीब ६ माह की नवजात बालिका का शव था। उसके हाथ-पैर व बाल बन चुके थे। आस-पास पूछताछ करने पर जब उसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी तो उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Read More: video : भीषण गर्मी में सड़क पर लेटे कि‍सान, आखि‍र कलक्‍टर को सुननी पडी उनकी बात

पहले भी मिल चुके
गौरतलब है कि नवजात के शव मिलने का इस साल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई शव मिल चुके हैं। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में 29 मार्च को कचरे में नवजात बालकों और 1 मई को आरकेपुरम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नवजात कन्या का शव मिल चुका है।

Read More:अचानक MBS hospital पहुंचे कोटा कलेक्टर फिर जो हुआ वो देखिए इस वीडियो में...