8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलर्ट जारी : 13 से 16 जून तक ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान में पड़ रही प्रचंड गर्मी आसमान से बरस रहे अंगारे इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 12 Jun 2021, 8:11 PM IST

अलर्ट जारी : 13 से 16 जून तक ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

अलर्ट जारी : 13 से 16 जून तक ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

कोटा. जून माह में भीषण गर्मी कहर बरपा रही। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। इन अंगारों पर अब बूंदों की बौछार पड़ रही है। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में दिनभर उमस के बाद शाम को रिमझिम बारिश हुई, जबकि कोटा में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा।

अमूमन, जून माह लगते ही गर्मी में कमी शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल उल्टा हो रहा है, जून के पहले पखवाड़े में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। इसमें दिन ही नहीं, रातें भी धधक रही हैं। भीषण गर्मी व लू के असर से कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। बाजार में चहल-पहल कम रही।

दुपहिया वाहन चालक मुंह पर साफी या दुपट्टा बांधकर गर्म हवा से बचते नजर आए। घरों की छतों की टंकियों का पानी उबल रहा। लोग तापघात से बचने के लिए खानपान में शीतल पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं। अधिकतम के साथ न्यूनतम पारा भी चढ़ता जा रहा है।

कोटा में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दज किया गया। बारां में दिनभर तेज धूप रहने से गर्मी का खासा असर रहा। अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदी में भी सूर्य देव के तेवर तीखे रहे। अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तामपान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अब प्री-मानसून की शुरुआत होगी। इससे हवा चलेगी और हल्की बारिश होगी। 13 व 14 जून को राज्य के उत्तरी भागों, भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के जिलों में कही-कहीं थंडर स्टोर्म के साथ बारिश की संभावना है। 15 व 16 को भी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश होगी।