टिकटों के संग्रह में रुचि दिखाई तो मिल गया इनाम...4 बच्चों के खाते में आएंगे 6 _ 6 हजार रुपए
कोटा. डाक विभाग की दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत कोटा डिविजन से चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है। प्रदेशभर से 40 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को सरकार 6 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति के देगी। हर तीन माह में 1 हजार 500 रुपए की राशि मिलेगी।
डाकघर निरीक्षक सुनील राठौर ने बताया कि बच्चों में डाक टिकट संग्रहण के प्रति रुचि जगाने के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की गई है। इसमें कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों से आवेदन करवाए गए थे। इस आधार पर परीक्षा ली गई। इसमें सफल 20 विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट बनवाए गए। इस आधार 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
इनमें कक्षा छह की छात्रा भूमिका चित्तौड़ा, आठवीं के अभिनव माहेश्वरी, कक्षा 9 के कनिष्क सेन व हितिका जैन का योजना के तहत चयन किया गया। ये विद्यार्थी तलवंडी स्थित डीएवी स्कूल के हैं। अन्य डिविजनों से भी चयन किया गया है।
सर्वाधिक चयनित विद्यार्थियों में जयपुर के 19 व अजमेर के 6 हैं। तीसरे स्थान पर कोटा के 4 विद्यार्थी हैं। पाली से 2, :दयपुर, डूंगरपुर, सिरोही, सीकर, बाड़मेर डिविजन से 1-1 विद्यार्थी का चयन हुआ है।
दीनदयाल स्पर्श योजना में 4 विद्यार्थियों का चयन होने पर बच्चो में उत्साह का माहौल है
इनमें कक्षा छह की छात्रा भूमिका चित्तौड़ा, आठवीं के अभिनव माहेश्वरी, कक्षा 9 के कनिष्क सेन व हितिका जैन का योजना के तहत चयन किया गया। ये विद्यार्थी तलवंडी स्थित डीएवी स्कूल के हैं। अन्य डिविजनों से भी चयन किया गया है।
Updated on:
15 Nov 2018 07:19 pm
Published on:
15 Nov 2018 07:19 pm