22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shab-e-Barat Special: शब-ए-बारात पर ऐसे करें गुनाहों से तौबा, बरसेगी अल्लाह की रहमत

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह रात साल में एक बार शाबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 1 May 2018, 1:51 PM IST

shab-E- Barat

कोटा . इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह रात साल में एक बार शाबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है। शब-ए-बारात दो शब्दों, शब और बारात से मिलकर बना है, जहां शब का अर्थ रात से है वहीं बारात का मतलब बरी होना है। यानि अपने गुनाहों से बरी होने की रात शब-ए-बारात कही जाती है।

Read More: देखिए कोटा में 125 साल पहले कैसे लिखे जाते थे निकाहनामें, जर्जर कागजों में आज भी कायम है निशानियां

हाफिज नवीर अहमद ने बताया कि यह रात साल में एक बार शाबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है। मुसलमानों के लिए यह रात बेहद फजीलत ;महत्वपूर्णद्ध रात मानी जाती हैए इस दिन विश्व के सारे मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं। वे दुआएं मांगते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करते हैं।

Read More: अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों को बेरहमी से पीटा फिर कमरे में बंद कर लात-घूसों से धुना

मोहम्मद कलीम ने बताया कि इबादत, तिलावत और सखावत (दान-पुण्य) के इस त्योहार पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों में खास सजावट की जाती है। मस्जिदों व घरों पर विशेष रोशनी की जाती है। वहीं, बुजुर्गों व अजीजों की कब्रों पर चिरागा कर दुरूद और दुआओं के साथ इसाल-ए-सवाब पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस रात मुस्लिमजन अपने उन परिजनों, जो दुनिया से रूखसत हो चुके हैं, उनकी मगफिरत की दुआएं की जाती है।

यह अरब में लैलतुल बराह या लैलतुन निसफे मीन शाबान के नाम से जाना जाता है। जबकि, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, अफगानिस्तान और नेपाल में यह शब-ए-बारात के नाम से जाना जाता है।

Read More: एक और दो मई को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कोटा जंक्शन की जगह अब यहां से मिलेगी ट्रेन

यह हैं 4 मुकद्दस रातें
शब ए बारात इस्लाम की 4 मुकद्दस रातों में से एक है। जिसमें पहली आशूरा की रात दूसरी शब-ए-मेराज, तीसरी शब-ए-बारात और चौथी शब-ए-कद्र होती है।

ऐसे करें गुनाहों से तौबा
मौलाना कलीम बताते हैं यह रात पूर्व में किए गए कर्मों का लेखा जोखा तैयार करने और आने वाले साल की तकदीर तय करने वाली मानी जाती है।

Breaking News: देर रात सरकार ने 81 आईएस अफसरों का किया तबादला, गौरव गोयल बने कोटा कलक्टर

इस रात सलातु तस्बीह की नमाज पढऩा विशेष होता है। इस नमाज से बंदे के हर गुनाह माफ हो जाते हैं। दीन और दुनिया की बरकतें मिलती हैं। अल्लाह की 300 बार तस्बीह पढऩे पर बंदे की सारी तकलीफें दूर व गुनाह माफ हो जाते हैं। सलातु तस्बीह की नमाज इंसान को जिंदगी में एक बार, साल में, महीने में और हो सके तो सप्ताह में एक बार जरूर पढऩा चाहिए।