
कोटा .
तीन दिन पहले कोटा से सिरसा (हरियाणा) मुल्जिम ले जाते समय सवाई माधोपुर में कोटा पुलिस लाइन के उप निरीक्षक की सर्विस रिवॉल्वर अचानक गायब हो गई। एसआई ने सवाई माधोपुर जीआरपी में रिवॉल्वर गुम होने की रिपोर्ट दी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। जीआरपी के मुताबिक साथी पुलिसकर्मियों के बयान के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जाएग।
सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात एसआई रूग्गाराम 3 अन्य पुलिस कर्मियों के साथ 8 अप्रेल को आरोपित राकेश दुबे को सिरसा हरियाणा जेल में ले जाने के लिए हनुमानगढ़ ट्रेन से रवाना हुए थे। सवाई माधोपुर में एसआई ट्रेन से उतरा और रेलवे स्टेशन के बाहर गया। वहां से कुछ समय बाद वापस आया तो उसके पास 6 राउंड सर्विस रिवॉल्वर नहीं थी। उसने उसी समय कोटा में अपने अधिकारियों को सूचना दी कि ट्रेन रुकने पर वह पानी पीने के लिए नीचे उतरा था। वापस ट्रेन में चढ़ा तो देखा कि उसकी रिवॉल्वर नहीं थी। वह गिरी या गुम हुई, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
Read More: पर्दाफाश: स्कूल के दो लाख रुपए महिला ने घर खर्च में उड़ाए फिर रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी
अधिकारियों ने उसे जीआरपी में रिपोर्ट देने को कहा। जेब में रखे कारतूस उसने कोटा लौटने पर लाइन में जमा करा दिए।
दूसरे अधिकारी को भेजा
सूत्रों के अनुसार रिवॉल्वर गुम होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने एसआई रूग्गाराम को वहीं रूकने को कहा और कोटा से दूसरे कमांडर एएसआई सुगम को स.माधोपुर भेजा। उसके साथ आरोपित को सिरसा भिजवाया गया।
Read More: दिल्ली हवाई सेवा से कोटा के प्रमोशन को मिलेगा फायदा
सरकारी चिह्न अंकित है
सूत्रों के अनुसार गुमशुदा रिवॉल्वर सरकारी हथियार है। यह नॉन प्राइवेट वेपन कहलाता है। यह आम आदमी के पास नहीं मिलता। इस पर सरकारी चिन्ह अंकित है। इसके गुम होने पर भी इसका चोरी का ही मुकदमा दर्ज होगा। लेकिन जीआरपी सवाई माधोपुर ने मामले को मात्र जांच में ही रखा है। सूत्रों के अनुसार इस तरह से सर्विस रिवॉल्वर गुम होने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
एसपी शहर से बाहर
जानकारों ने बताया कि एसपी अंशुमान भौमिया के गंगानगर अदालत में पेशी पर जाने से उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल सकी है, उनके आते ही, एसआई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read More: मेडिकल कॉलेज में गायनिक वार्ड फुल, महिलाओं व बच्चों के लिए बेड खत्म
पूरा महकमा जुटा, एसपी को रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार रिवॉल्वर की तलाश में पूरा पुलिस महकमा जुटा हुआ है। साथ ही जीआरपी की टीमें भी जुटी हैं। पुलिस लाइन के अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेज दी है। सूत्रों के अनुसार सर्विस रिवॉल्वर का खोना या चोरी होना बड़ा मामला है। एसआई के खिलाफ लापरवाही बरतने की सख्त कार्यवाही हो सकती है।
Published on:
12 Apr 2018, 12:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.