
कोटा. कोटा मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्रियन सेन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीता है। सीकर निवासी प्रियन गत वर्ष मिस राजस्थान 2022 की फर्स्ट रनरअप रह चुकीं है। अब प्रियन दिसंबर 2023 में वियतनाम में इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस अर्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। डिवाइन ब्यूटी ग्रुप की ओर से 26 अगस्त को मिस अर्थ इंडिया 2023 कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था। इससे पहले कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया का ताज पहन चुकी है।
एमबीबीएस सैकंड ईयर की छात्रा प्रियन सेन ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि प्रतियोगिता के लिए पूरे भारत से 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों का दोबारा इंटरव्यू हुआ। जिसमें 16 का चयन किया गया। उसका मिस अर्थ इंडिया में चयन हुआ। दस दिन के लिए ट्रेनिंग दी गई।
मां से मिली प्रेरणा
प्रियन ने बताया कि पिता जितेन्द्र सेन के निधन के बाद शिक्षिका मां सुनीता सेन ने मेरी परवरिश की। मां की प्रेरणा से मैं आज इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं। मेरी रोल मॉडल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना हैं। मैं आगे भी पूरे पर्यावरण के क्षेत्र में काम करना चाहती हूं।
जो करो खुशी से करो
प्रियन ने कहा कि कि उन्हें ये खिताब जीतने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी। प्रियन ने पढ़ाई पर फोकस करते हुए पैशन पर भी ध्यान दिया औऱ मिस राजस्थान से लेकर मिस अर्थ तक का सफर तय किया। प्रियन ने युवाओं को संदेश दिया कि सक्सेस के पीछे मत भागो, जो करो खुशी के साथ करो और पढ़ाई व रिजल्ट के दबाव में मत आओ, लक्ष्य तय कर पढ़ाई करो, मंजिल जरूर मिलेगी।
Published on:
28 Aug 2023, 9:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.