10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनाब, हकीकत में नहीं सिर्फ कागजों में बन रहा कोटा स्मार्ट, एक साल बाद भी शुरू नहीं हुए 1456 करोड़ के ये काम

शिक्षा नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट के ज्यादातर कार्य सवा साल बाद भी सरकारी फाइलों में ही दौड़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 2 May 2018, 11:01 AM IST

kota

कोटा . शिक्षा नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट के ज्यादातर कार्य सवा साल बाद भी सरकारी फाइलों में ही दौड़ रहे हैं। दशहरा मैदान
के काम को छोड़ दें तो प्रोजेक्ट का एक भी काम धरातल पर नजर नहीं आ रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में तालमेल नहीं होने के कारण प्रोजेक्ट बेपटरी है।

Read More: राजावत के बयान पर भड़के यूआईटी अध्यक्ष, कहा- आरोप संगीन हैं, साबित करे विधायक, किसने-किससे मांगे पैसे

कोटा स्मार्ट सिटी कम्पनी के बोर्ड की अब तक छह बैठकें हो चुकी हैं। इसमें प्रोजेक्ट के कार्यों पर चर्चा भी हो चुकी, लेकिन जमीनी नतीजा सिफर है। पांचवीं बैठक में शहर में पांच स्मार्ट रोड बनाने का निर्णय हुआ था, लेकिन चार माह बीतने के बाद एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है। प्रोजेक्ट में कुल 1456 करोड़ के काम होंगे।

Shab-e-Barat Special: शब-ए-बारात पर ऐसे करें गुनाहों से तौबा, बरसेगी अल्लाह की रहमत

दबाव में बदले फैसले
1. साजीदेहड़ा नाला सौंदर्यन : मूल प्रोजेक्ट में नहीं था, लेकिन स्मार्ट सिटी कम्पनी के वाइस प्रेसीडेंट व न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने दबाव बनाकर शामिल करवाया। कम्पनी चेयरमैन ने भी आपत्ति जताई थी।
2. गोशाला : मूल प्रोजेक्ट में नहीं, कम्पनी चेयरमैन की आपत्ति के बावजूद कलक्टर व निगम आयुक्त ने प्रशासनिक स्तर पर दबाव बनाकर प्रोजेक्ट से 15 करोड़ की राशि मंजूर करा ली।
3. सेन्ट्रल पार्क : दशहरा मैदान के दूसरे चरण में बनना प्रस्तावित, जनप्रतिनिधियों ने तगड़ा विरोध किया, लेकिन अधिकारी इसके लिए माने नहीं तो सीएम तक मामला पहुंचा। अब प्रस्ताव निरस्त करने की तैयारी है।
4. स्मार्ट साइकिलिंग शेयर : इस प्रोजेक्ट पर भी मोटा बजट खर्च हो गया है, लेकिन अब भी ट्रायल पर है।

ये तीन रोड होंगे स्मार्ट
1. स्टेशन से अनंतपुरा तक
2. बोरखेड़ा से बडग़ांव
3. डीसीएम रोड से नयागांव

Read More: शर्मनाक करतूत: पति व ससुर ने विवाहिता को दो बार बेचा, वसूले लाखों रुपए

...और यह होंगे काम
शानदार सड़क होगी, दोनों तरफ फुटपाथ, डिवाइडरों पर फुलवारी।
सड़क के दोनों तरफ डक्स होंगे, ताकि पाइप, केबल के लिए खुदाई नहीं हो।
अतिक्रमण मुक्त सड़कें होंगी, दोनों तरफ ग्रीनरी।
रहेंगी स्मार्ट रोड लाइट्स, आकर्षक यातायात संकेतक।