18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेडीबी में चुनाव ड्यूटी कर रहा कर्मचारी को सांप ने डसा, नागराज का वार इतना तेज कि सैंडल भी पार कर गया दांत

लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को सांप ने इतना खतरनाक तरीके से काटा कि सांप के दांत सैंडल तक पार कर गया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 28, 2019

snake bite

जेडीबी में चुनाव ड्यूटी कर रहा कर्मचारी को सांप ने डसा, नागराज का वार इतना तेज कि सैंडल भी पार कर गया दांत

कोटा. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दौरान जेडीबी कॉलेज में चुनाव ड्यूटी पर तैनात नगर निगम के एक कर्मचारी को शनिवार रात जहरीले सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया। समय रहते इलाज मिलने से फिलहाल वह खतरे से बाहर है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

OMG: बारां के युवक को कोटा में रोडवेज ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटा दम

जानकारी के अनुसार संतोषी नगर निवासी नमोनरायण (33) शनिवार को जेडीबी कॉलेज में तैनात था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। उसने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उसे तलवंडी में सर्प विशेषज्ञ विनीत महोबिया के पास ले गए। सांप का एक दांत सैंडल पर और दूसरा पैर पर लगा।

Read More: खुशियों के बीच आया दुल्हन का 'कुबूल-ए-पैगाम' तो शरमा गए दूल्हे राजा, कोटा में 131 जोड़े बने हमसफर

कॉलेज के पीछे काफी संख्या में पेड़ पौधे हैं। ऐसे इलाकों में जहरीले जीव कीड़ों-कांटो की आशंका रहती है। इसलिए यहां सावचेत रहने की जरूरत है। अन्य कर्मचारियों ने बताया कि गनीमत थी कि सांप का पहला वार सैंडल पर होने से दांत पैर में नहीं लगे। हालांकि दूसरा दांत पैर में जरूर लगा। लेकिन, इससे जहर का असर ज्यादा नहीं हो पाया। यदि दोनों ही वार सांप के दांत पैर में लग जाते तो कर्मचारी की जान बचाना मुश्किल हो जाता।

Read More: अफीम किसानों और तस्करों का पैसा दलाल कैसे पहुंचता नारकोटिक्स और पुलिस अफसरों की जेब में, एसीबी ने खोला राज

यहां 12 से ज्यादा सांप जलकर हुए थे खाक
गौरतलब है कि जेडीबी कॉलेज परिसर के पीछे उगी झाडिय़ों में करीब दो वर्ष पूर्व भीषण आग लग गई। इसमें एक दर्जन से अधिक सांप जलकर खाक हो गए थे। जले हुए सांपों को देखकर लोग हैरान रह गए। घटना के बाद कॉलेज परिसर में बढ़ी संख्या में जहरीले सांप होने का मामला सामने आया। आग इतनी भयानक थी कि 8 दमकलों को काबू पाने में करीब 3 घंटे लग गए थे। आग की तपन से कॉलेज से सटे मकानों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल गए तो कुछ छतों पर पहुंच गए। वहीं, कुछ मकानों में दरारें पड़ गई थी।