कोटा. भीषण गर्मी के बीच दो दिन हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं कुछ लोगों के लिए ये बारिश मुसीबत बन गई। बरसात होने के बाद सर्प बिलों से बाहर निकलना शुरू हो गए। सर्प ही नहीं बिल में रहने वाले अन्य जंतु भी ऊपर आ रहे हैं। जिससे आमजन को खतरा बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में अस्पताल में सर्प दंश के तीन मामले आ चुके।