11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 साल पहले ब्लैक में बेचा था सरकारी केरोसिन, भुगतनी पड़ेगी यह सजा…

तीन आरोपितों को 3-3 साल की सजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dheetendra Kumar Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 11:37 PM IST

kerocene

कोटा . कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में सरकारी केरोसिन ब्लैक करने के 18 साल पुराने मामले में अदालत ने सोमवार को तीन आरोपितों को 3-3 साल साधारण कारावास व 5-5 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है, जबकि संदेह के लाभ में दो जनों को दोषमुक्त कर दिया।

कोटा में बोले पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी-'संकल्प लें कि देश और समाज के लिए जिएंगे'

तत्कालीन उप अधीक्षक दीपक भार्गव ने 13 सितम्बर 2000 को कैथूनीपोनल थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा था कि मुखबिर से मिली सूचना पर वे जाप्ते के साथ पायगा स्कूल के सामने सूरजपोल पहुुंचे। यहां पहुंचकर देखा तो केरोसिन से भरा एक टैंकर खड़ा हुआ था। इसमें से दो जने केरोसिन निकालकर ड्रमों में भर रहे थे। वहीं एक जना उन ड्रमों को छोटे लोडिंग वाहन में लोड कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीनों जनों को पकड़ा। उन्होंने पूछताछ करने पर अपना नाम पता बारां जिले के कस्बा थाना हाल सूरजपोल निवासी शरीफ मोहम्मद (टैंकर चालक), लाडपुरा निवासी छोटूलाल सुमन (खलासी) और अरंडखेड़ा हाल गोरधनपुरा निवासी त्रिलोक चंद (लोडिंग वाहन चालक) बताया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के 12 हजार लीटर केरोसिन, जिसकी कीमत 66095 रुपए थी, को अधिकृत डीलर के यहां नहीं पहुंचाकर रास्ते में ही ब्लैक कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि कोलीपाड़ा श्रीपुरा निवासी रईस मोहम्मद व वल्लभनगर निवासी शांतिलाल जैन भी इस मामले में शामिल थे, इस पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था।


करीब 18 साल चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से १२ गवाहों के बयान दर्ज कराए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अटलसिंह चम्पावत ने आवश्यक वस्तु अधिनियम का दोषी पाए जाने पर शरीफ मोहम्मद, छोटूलाल सुमन व त्रिलोकचंद को3-3 साल साधारण कारावास की सजा और 5-5हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है, जबकि रईस मोहम्मद व शांतिलाल जैन को संदेह के लाभ में दोषमुक्त कर दिया।