कोटा. जिला कलक्टर (सहायता) की ओर से जारी आदेश के अनुसार दुर्घटना में मृतक अनन्तपुरा निवासी कल्याण, विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद रफीक, केशवपुरा निवासी रजनी कंवर, नयापुरा निवासी विजय सिंह, मंडाना निवासी लक्ष्मण सिंह, नेहरू नगर निवासी आशिक गौरी, आकाश नगर निवासी बालमुकुन्द बैरवा के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।