10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस को वॉक-ओवर देने के मूड में नहीं है भाजपा…

भाजपा ने अपने सबसे बड़े चाणक्य को मैदान में उतारने का फैसला किया है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 12 Jul 2018, 9:35 PM IST

bjp-congress

कांग्रेस को वॉक-ओवर देने के मूड में नहीं है भाजपा...

डिजिटल डेस्क. राजस्थान में दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अब पूरी तरह से सक्रिय हो चूकी है। एक ओर जहां प्रदेश में कांग्रेस का मेरा बूथ मेरा गौरव कैंपेन पहले से ही जारी है तो दूसरी ओर भाजपा ने भी अपने सबसे बड़े चाणक्य को मैदान में उतारने का फैसला किया है । दरअसल आगामी 21 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर आ रहे है।
शाह जयपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे राउंड टेबल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य नेताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को चर्चा करेंगे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 700 से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।

गुरुवार को प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुराज गौरव यात्रा की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। हाल ही में जयपुर में आयोजित पीएम मोदी की मेगा रैली, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे और मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा से साफ है कि भाजपा, आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वॉक-ओवर देने के मूड में कतई नहीं है।

Video : पाइप लाइन फूटी, उठा 22 फीट ऊंचा फव्वारा


प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव संभव
सैनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव होगा लेकिन ज्यादा बडा बदलाव नहीं होगा। जो लोग संगठन में किसी भी कारण से काम नहीं करना चाहते हैं उनको पार्टी के दायित्व से मुक्त किया जाएगा। वहीं संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को लिया जाएगा जो चुनाव लडने की इच्छा नहीं रखते हों और वे सिर्फ विधान सभा चुनाव तक जी जान से जुट सकें।

'सैनी नहीं लड़ेगें चुनाव'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। बस पार्टी के लिए काम करेंगे और अन्य नेताओं को ही चुनाव लड़वाएंगे।
दरअसल भाजपा ने राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी को पिछले माह 29 जून को ही राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित किया था। सैनी की उम्र करीब 75 वर्ष हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि उम्र के चलते ही उन्होंने चुनाव नहीं लडने का फैसला किया है। वैसे भी जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, पार्टी ने 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को बड़ा पद देने से दूरी करना शुरु कर दिया है।