10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: राजस्थान में राम बारात पर कुछ लोगों ने किया हमला… गर्माया माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

राजस्थान में तनाव, कोटा जिले के कैथून में तनाव पूर्ण माहौल, मस्जिद के सामने से निकली राम बारात पर कुछ लोगों ने किया हमला, डीजे वाहन व उपकरणों में की तोड़फोड़, पुलिस छावनी बना कस्बा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 29 Mar 2024, 9:57 PM IST

danga

राजस्थान में राम बारात के दौरान पथराव... शोभायात्रा में शामिल कई घायल, स्पेशल फोर्स रवाना

कोटा जिले के कैथून में शुक्रवार दोपहर को मस्जिद के सामने से राम बारात निकालने के दौरान तनावपूर्ण स्थिति हो गई। कुछ लोगों ने रामबारात में शामिल डीजे वाहन व साउण्ड सिस्टम में तोडफ़ोड़ कर दी। अचानक हुए हमले से रामबारात में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बैठक लेकर समझाइश की। शांति व्यवस्था के लिए कैथून कस्बा पुलिस छावनी बना हुआ है।

कैथून में विभीषण मेले के अवसर पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को भगवान राम के विवाह का प्रसंग था। प्रसंग के अनुसार, नदी पार हनुमान मंदिर से दोपहर 12 बजे राम बारात निकाली गई। राम बारात जब पिजारो की मस्जिद से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने राम बारात में शामिल डीजे व उसके वाहन पर हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में महिलाएं व अन्य लोग गिर गए। घटना में डीजे का लेपटॉप सहित अन्य उपकरण टूट गए। बैंड के वाहन चालक नंदजी के अनुसार, उसके बैंड में दो कारीगर विशेष पक्ष के हैं। दोनों ने मस्जिद के आने से पहले ही बैंड का साउण्ड बंद कर दिया था।


हिन्दू समाज में रोष
घटना को लेकर हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। घटना के बाद कस्बे में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया। सूचना के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार, वृत्ताधिकारी बेनी प्रसाद मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कोटा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक थानों से जाप्ता कैथून पहुंचा गया।

समझाइश जारी, फिलहाल शांति
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि फकीरों के मोहल्ले से राम बारात निकाली जा रही थी। शुक्रवार होने के कारण मस्जिद में नमाज चल रही थी। डीजे चलने को लेकर कुछ विवाद हुआ। डीजे के कुछ वायर व उपकरण निकाल दिए थे। इसके बाद दो पक्षों में विवाद व कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे गए। पक्षों ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर अनुसंधान शुरू किया है। फिलहाल शांति है, दोनों पक्षों की बैठक लेकर समझाइश की जा रही है।