18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता एक्सप्रेस पर पथराव से दिल्ली से कोटा तक मचा हड़कम्प

कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर गुरुवार रात गंगापुर सिटी-हिण्डोन रेलखंड में जनता एक्सप्रेस पर पथराव होने से चालक सहित कई यात्रियों को चोट लगी।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Jul 26, 2019

Stone pelting on janta express train, many passengers injured

Stone pelting on janta express train, many passengers injured

कोटा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर गुरुवार रात गंगापुर सिटी-हिण्डोन रेलखंड में जनता एक्सप्रेस पर पथराव होने से चालक सहित कई यात्रियों को चोट लगी। इसके बाद जनता एक्सप्रेस को करीब पौने घंटे तक गंगापुरसिटी स्टेशन पर रोककर यात्रियों की प्राथमिक चिकित्सा की गई।

जैसे ही लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया तो यात्री घबरा गए। खिड़कियों के कांच टूटने पर यात्री छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को मिली तो मौके पर सुरक्षा बल तैनात किया गया।

read more : पुलिस अधिकारी से बोली पूनम 'दीदी' जिन्होंने मेरा ये हाल किया है, उनको सजा दिलाओ

आंसू गैस भी छोडऩी पड़ी। इसके बाद अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को छोटी उदेई स्टेशन पर रोकना पड़ा। गंगापुर सिटी-हिंडोन सिटी रेलखंड में एक समपार फाटक को भी भीड़ ने डेमेज कर दिया। इस घटना के कारण कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया।

इस कारण कोटा जंक्शन पर अगस्त क्रांति एक्सप्रेस का दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार भीड़ ने रेलवे सुरक्षा बल के वाहनों के साथ भी तोडफ़ोड़ की। देर रात तक यहां स्थिति तनावपूर्ण थी।

read more : व्यापारी को लूटने की फिराक में थे,पुलिस ने दबोचकर देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किये...पैरोल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

यह था मामला
करौली रेलवे फाटक के पास लोकल ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार शाम धौलपुर जिला निवासी चन्द्रभान की मौत के बाद वहां हंगामा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस और ट्रेन पर पथराव कर दिया। साथ ही एक बाइक को आग लगा दी। पथराव में ट्रेन के पायलट के साथ तीन पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। कुछ यात्रियों को भी चोट लगी है। हंगामे के चलते अगस्त क्रांति करीब दो घंटे व जनता एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक गंगापुरसिटी स्टेशन पर रोके रखी

छिपकर बचाई जान
सूचना पर कोतवाली पुलिस, जीआरपी एवं आरपीएफ मौके पर पहुंची। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान पुलिसकर्मियों ने फाटक पर बनी केबिन में घुसकर जान बचाई। बेकाबू हुई भीड़ ने रेलवे स्टेशन पर भी तोडफ़ोड़ कर दी। दरवाजे-रेलिंग तोड़ डाली। पुलिस ने लाठी चार्ज और हवाई फायर कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने भीड़ को हटाकर ट्रेक को अपने कब्जे में लिया। देर रात्रि तक पुलिस ट्रेक की निगरानी करती रही।