
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा में बाइक सवार तीन नकाब पोश लोगों ने दिनदहाड़े निजी क्लिनिक पर हमला कर दिया। इस दौरान नकाबपोशों ने क्लिनिक पर पत्थर फेंके। इससे क्लिनिक का कांच टूट गया और अंदर बैठे दो जने चोटिल हो गए है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।