17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव में दिखा ऐसा उत्साह कि युवक ने हाथों में उठा ली बाइक, नजारा देख हैरत में पड़े छात्र, वीडियो वायरल

Student union elections 2019, Bike stunt: छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्राेें में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक युवक ने अपने हाथों से भारी भरकम बाइक हवा में उठा ली।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 27, 2019

Student union elections 2019

छात्रसंघ चुनाव में दिखा ऐसा उत्साह कि युवक ने हाथों में उठा ली बाइक, नजारा देख हैरत में पड़े छात्र, वीडियो वायरल

कोटा. रिमझिम फुहारों के बीच शहर के 9 राजकीय कॉलेजों में वोटों की जमकर बारिश हुई। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को घर से लाने व मतदान स्थल तक ले जाने तक के सारे इंतजाम कर रखे थे। मंगलवार को मौसम की खुशगवारी छात्रसंघ चुनावों में वोटों की बरसात लेकर आई। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद यानी 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ जो धीरे धीरे तेजी से बढ़ता चला गया। दोपहर एक बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

Read More: छात्रसंघ चुनाव : कोटा के संस्कृत कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, पुलिस ने जमकर दौड़ाया, स्टेडियम में भी टकराए छात्र

हल्क बना युवक, हाथों में उठाई बाइक
राजकीय महाविद्यालय के बाहर छात्रों व लोगों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर कोई जोश व उमंग से लबरेज नजर आया। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाने लगे। तभी एक प्रत्याशी के समर्थक युवक ने अपने हाथों से भारी-भरकम बाइक उठाकर सभी को हैरत में डाल दिया। नजारा देख छात्र रोमांचित हो गए।

Student union elections 2019 : राजकीय कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का उल्लास, कोटा यूनिवर्सिटी में पसरा सन्नाटा

इस दौरान वीडियो मोबाइलों में कैद करने की होड़ लगी रही। छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल ग्रुप पर उपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह नजारा ऐसा लग रहा था मानो छात्रसंघ चुनाव में हॉलीवुड फिल्म का हल्क छात्रों के बीच आ गया हो।