6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल के पानी में दिखा तेल

कोटा.कोटा चंबल नदी के पानी में तेल जैसा पदार्थ मिलने की लोगों ने शिकायत की। चंबल गार्डन में घूमने गए गए लोगों को पानी में तेल की परत नजर आई। लोग से देख आश्चर्य में पड़ गए। पूर्व में भी थर्मल से तेल लीकेज होकर चंबल में आ गया था।  

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Apr 01, 2021

olil came  in water

चंबल के पानी में दिखा तेल

कोटा.कोटा चंबल नदी के पानी में तेल जैसा पदार्थ मिलने की लोगों ने शिकायत की। चंबल गार्डन में घूमने गए गए लोगों को पानी में तेल की परत नजर आई। लोग से देख आश्चर्य में पड़ गए। आशंका व्यक्त की कि चंबल में थर्मल से लीकेज होकर तेल चंबल में आ गया। पूर्व में भी थर्मल से तेल लीकेज होकर चंबल में आ गया था।

करवाया निरीक्षण

इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो मौका का निरीक्षण करवाया गया। मुख्य वन संरक्षक व टाइगर रिजर्व के फील्ड डारेक्अर एसआर यादव ने बताया कि तेल की मात्रा कोई विशेष नहीं है। उपवन संरक्षक को मामले की जानकारी लेने के लिए कहा है, इधर जलदाय विभाग के अधीशासी अभियंता भारत भूषण मिगलानी ने बताया कि उनके पास भी शिकायत आई थी, लेकिन जलशोधन में कोई समस्या नहीं आई है।

इधर मॉर्निंग वॉक पर गए सलीम शेरी ने बताया कि चंबल में काफी मात्रा में तेल फैला हुआ देखा गया।यह तेल जलीय जीवों के लिए परेशानी बन सकता है।

जांच में पानी सामान्य

कोटा थर्मल के मुख्य अभियंता वीके गोलानी ने बताया कि मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। अतिक्ति मुख्य अभियंता ने संजय फोटेदार ने बताया कि मामले में जांच की है। पानी के सेंपल लिए गए हैं। इसमें पानी सामान्य पाया गया है। अन्य जगह पर भी पानी के सेंपल की जांच करवाई है। इसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है। संभव है हवा के साथ उड़कर कोयले की राख पानी में मिली हो। पानी की तह पर कोयले की राख भी गिरने से दूर से तेल जैसी ही नजर आती है।