19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी को छेड़ रहा शराबी को रोका तो मां को मारा चाकू, कोटा में मचा बवाल

kota news, kota crime news: कोटा के छावनी इलाके में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर शराबी युवक ने लड़की की मां को चाकू मार दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 30, 2019

Deadly attack on Woman

बेटी को छेड़ रहा शराबी को रोका तो मां को मारा चाकू, कोटा में मचा बवाला

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में एक युवक ने लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की की मां को चाकू मार दिया। घायल महिला को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल महिला ने बताया कि उनके इलाके में रहने वाला मोनी कश्यप शराब के नशे में उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह उसे चाकू मारकर भाग गया। सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश की जा रही है।

Read More: साबह, गुंडे बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे, पुलिस बोली-तो तुम गुंडे को ही उठा लो, पुलिस क्या करेगी...

मची अफरा-तफरी
शराबी द्वारा महिला को चाकू मारकर घायल कर देने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में शराब के समय शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां से आते-जाते महिलाओं व लड़कियों को शराबी छेड़छाड़ करते हैं।

Read More: कोटा में मनचलों को लड़की छेडऩे से रोका तो बिजली ने मार दिए चाकू, युवक को लहुलूहान कर घर में फेंके पत्थर


गत दिनों गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटड़ी इलाके में भी रात को लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को एक युवक ने रोका तो उसे चाकू से गोद दिया। बाद में उसके घर पर जमकर पत्थर बरसाए। क्षेत्रवासियों ने पूर्व में शराबियों की शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी का नजीता था कि शनिवार रात शराबी ने महिला पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। सूत्रों के अनुसार हमलावर नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस स्कूली दस्तावेजों की जांच कर पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि हमलावर नाबालिग है या बालिग।