18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में मनचलों को लड़की छेडऩे से रोका तो बिजली ने मार दिए चाकू, युवक को लहुलूहान कर घर में फेंके पत्थर

कोटा में लड़कियों को छेडऩे से मना किया तो बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने घायल के घर पर जमकर पत्थर फेंके।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 26, 2019

deadly attack on Youth From Knives

कोटा में मनचलों को लड़की छेडऩे से रोका तो बिजली ने मार दिए चाकू, युवक को लहुलूहान कर घर में फेंके पत्थर

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटड़ी भोई मोहल्ले में देर रात कहासुनी के बाद एक पक्ष के युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। वारदात से लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

Read More: ये हैं कोटा के वो इलाके जहां कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ा, फिर कहां से BJP को मिली बढ़त, पढि़ए खास रिपोट...

जानकारी के अनुसार छावनी पुलिस चौकी के पीछे रहने वाला सचिन (19) रात को अपने साथियों के साथ किशोर सागर तालाब घूमकर कोटड़ी भोई मोहल्ले से होते हुए छावनी की ओर आ रहा था। कोटड़ी भोई मोहल्ले में शराब ठेके के पास अमन व उसके साथियों ने सचिन व उसके दोस्तों को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अमन उर्फ बिजली बादशाह ने सचिन पर चाकू से हमला कर दिया। सचिन के हाथ व पेट पर घाव लगे। परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया।

BIG News: राजस्थान में यहां ऊंची कीमत में बिकता है खून, लगती है बोलियां...

पीडि़त सचिन ने बताया कि पड़ोस में कुछ लड़कियां रहती हैं। अमन व उसके साथी उन्हें छेडऩे के लिए मोहल्ले में आते हैं, वहां सिगरेट पीते रहते हैं। उन्हें समझाया था कि ऐसा नहीं करें। इस पर अमन व उसके साथियों ने उसके घर पर पत्थरबाजी की और फरार हो गए। इसी बात को लेकर अमन व उसके दोस्तों ने उस पर हमला किया। गुमानपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Read More:नदी में नहा रहा युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, पैर पकड़ कर पानी में खींचा, फिर शुरू हुई जिंदगी और मौत के बीच जंग, पढि़ए आगे की कहानी...

पुलिस नहीं करती कार्रवाई
वारदात से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। मोहल्लेवासियों का कहना था कि यहां शराब का ठेका होने के कारण शराबी व मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां से गुजरते वक्त महिला व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस को लिखित व मौखिक रूप से असमाजिक तत्वों की शिकायत कर चुके हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।