19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा-रक्षा-संघर्ष के ऐतिहासिक सम्मान की गवाह बनी शिक्षानगरी, पूरी दुनिया ने माना कोटा का लोहा

Teacher And Martyr soldier honor ceremony : कॅरियर सिटी कोटा रविवार को त्रिवेणी शिक्षा-रक्षा-संघर्ष ऐतिहासिक सम्मान का साक्षी बना।
3 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 09, 2019

Teacher honor ceremony in kota

शिक्षा-रक्षा-संघर्ष के ऐतिहासिक सम्मान की गवाह बनी शिक्षानगरी, पूरी दुनिया ने माना कोटा का लोहा

कोटा . कॅरियर सिटी कोटा ( Education kota City ) रविवार को ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनी। ऐसा आयोजन जिसमें त्रिवेणी का सम्मान हुआ। ऐसी त्रिवेणी जो देश को नई दिशा दे रही है। ये त्रिवेणी शिक्षा-रक्षा-संघर्ष की रही। कोटा शिक्षा विकास मंच की ओर से रविवार को आयोजित इस शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के रूप में शिक्षकों का सम्मान किया गया। ( Teacher honor ceremony) यहां कोचिंग संस्थान व स्कूलों के शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहा गया। उनके योगदान को प्रणाम किया गया।

Read More: कोटा में बोले एचआरडी मंत्री: जिसे नौकरी नहीं मिलती वो बीएड करता है, फिर खड़ी हो जाती बेरोजगारों की फौज

साथ ही रक्षा का सम्मान उन योद्धाओं की याद में किया गया, जिन्होंने हिन्दुस्तान की सरहदों की रक्षा करते हुए जान की बाजी लगा दी। कोई करगिल में शहीद हो गया तो कोई पुलवामा और अलग-अलग हिस्सों में हुई घटनाओं में शहीद हुए। यहां शहीदों के बच्चों का सम्मान किया गया। इसके बाद संघर्ष का सम्मान हुआ। ऐसे संघर्षशील विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने विपरीत स्थितियों, बदतर हालातों में हार नहीं मानी, कोटा में रहकर पढ़ाई की और आज देश ही नहीं वरन विदेशों में बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं।

BIG News: एचआरडी मंत्री का बड़ा बयान: अब आइएएस बनने से भी कठिन होगा शिक्षक बनना

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ( HRD Minister Ramesh Pokhriyal ) तथा नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल रहे। ( UDH Minister Shanti Dhariwal) एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ( ALLEN Career Institute ) के जवाहर नगर स्थित समुन्नत परिसर के समरस सभागार में 75 से अधिक शिक्षण संस्थाओं का सम्मान किया गया। इनमें शहर के सात बड़े कोचिंग संस्थान भी शामिल रहे।

Read More: लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान: ऐसा इंस्टीट्यूट लाऊंगा कि लंदन के बजाए कोटा में पढऩे आएंगे देश-विदेश के बच्चे

कार्यक्रम में विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए आगे बढऩे वाले करीब 40 तथा देश सेवा में जान देने वाले 30 शहीद सैनिकों के बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी व रेजोनेंस के निदेशक आरके वर्मा ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ. सविता खंडेलिया ने शहीदों की याद में ए मेरे वतन के लोगों... गीत प्रस्तुत किया। अंत में कोटा शिक्षा विकास मंच की ओर से रेजोनेंस के निदेशक आरके वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More: भरी सभा में बोले धारीवाल- मंत्रीजी आपके हाथ जोड़ता हूं, कोटा के साथ मत कीजिए भेदभाव, इतिहास तक बदल रही सरकार

इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में विपरीत स्थितियों में संघर्ष करते हुए आगे बढऩे वाली बालिका वधू रूपा यादव, कैंसर से जंग लड़ते हुए पढ़कर डॉक्टर बनने वाली अनीशा गोयल, अपने भाई को कंधों पर बिठाकर एनआईटी तक पहुंचाने वाले कृष्ण बंसत, बैसाखियों के सहारे आगे बढ़ते हुए पढऩे वाला सावन कुमार समेत ऐसे करीब 40 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही, पुलवामा हमले में कोटा के सांगोद निवासी शहीद हेमराज मीणा, उत्तराखंड के शहीद मोहनलाल, देश में करगिल, दंतेवाड़ा, कश्मीर के अन्य क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों का यहां सम्मान किया गया।

Read More: झालावाड़ में भारी बारिश से राजस्थान में थमे ट्रेनों के पहिए, चावली नदी उफनी, भीमसागर बांध के खुले दो गेट

उत्तराखंड के विद्यार्थियों का सम्मान, परिवारों से मिले
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पाखरियाल निशंक ने जवाहर नगर स्थित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सत्यार्थ परिसर के सौहार्द सभागार में कोटा में अध्ययनरत उत्तराखण्ड के कोचिंग विद्यार्थियों एवं गढ़वाल समाज के लोगों से संवाद किया। यहां शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत दो हजार विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में गढ़वाल समाज के लोग भी शामिल थे।

High Alert: कोटा में तेज बारिश से उफनी चंबल, बैराज के खोले 12 गेट, बस्तियां करवाई खाली, बाढ़ जैसे बने हालात

गढ़वाल समाज के लोगों ने निशंक का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। यहां निशंक ने कहा कि देश की शिक्षा नीति में बदलाव लाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा मंथन हुआ है, समान शिक्षा का एक ड्राफ्ट तैयार हुआ है। यह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव साबित होगा। देश में शिक्षा को एकरूपता देने में बड़ी कामयाबी शामिल होगी, हालांकि चुनौतियां अभी भी रहेंगी।