
बांसी (बूंदी). देई थाना क्षेत्र के भजनेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को लोडिंग वाहन में पोषाहार राशन भरकर ले जाते शिक्षकों को ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। मामला बढ़ता देख शिक्षक और वाहन चालक फरार हो गए। वाहन में राशन के दस कट्टे रखे थे। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर मानते हुए जांच अधिकारी नियुक्त कर एफआईआर दर्ज कराने के
निर्देश दिए हैं।
Read More: रिसर्च न्यूज : रिश्तेदारी पर भारी पड़ा शादी का विज्ञापन, हिंदू परिवारों में महिलाओं से ज्यादा पुरूष जातिवादी
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे पोषाहार प्रभारी रामरतन व राजेन्द्र गर्ग पोषाहार राशन (गेहूं व चावल) एक वाहन में भर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने शिक्षकों पूछा तो उन्होंने अनसुना कर दिया। इस बीच सूचना पर सरपंच प्रसन्न बाई और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए।
Read More: खुश खबरी: अब कोटा में चलेंगे महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक ऑटो, पुरूष होंगे Not Aloud
तब वाहन में दस कट्टे भर रखे थे। सभी ने शिक्षकों को घेर लिया और पोषाहार ले जाने का कारण पूछा। खुद को घिरा देख शिक्षक पोषाहार कक्ष को खुला छोड़कर भाग हो गए। ग्रामीणों ने शिक्षा अधिकारी और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया। सरपंच ने भी देई थाने में पहुंचकर दोनों अध्यापकों के नाम पोषाहार सामग्री को बेचने की रिपोर्ट सौंपी।
भजनेरी ग्राम पंचायत सरपंच प्रसन्न बाई ने बताया कि दोनों की पहले भी शिकायत थी। जब लोगों ने छुट्टी का दिन दोनों अध्यापकों को पोषाहार कक्ष से राशन निकालकर गाड़ी में भरते देखा तो उन्हें रोक लिया। मैं विद्यालय पहुंची तो दोनों अध्यापक हमें देखकर भाग छूटे। मैंने पोषाहार कक्ष के ताला लगा दिया, जांच होगी तब खोला जाएगा।
Read More: कोटा में महिला पटवारी ने 7 हजार में बेचा ईमान, ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
बूंदी जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर ने बताया कि प्रधानाचार्य को मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय जांच कराएंगे। नैनवां ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भी प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने पर निलंबन की कार्रवाई करेंगे।
Published on:
07 May 2018 12:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
