
कोटा. शहर की थेगड़ा बस्ती में शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थोड़ी ही देर में कार के चारों टायर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फूटने लगे। धमाकों की आवाज सुन सो रहे बस्तीवासियों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने घरों से बाहर निकल कर देखा तो कार धूं-धूं कर जल रही थी। आग इतनी भीषण थी कि उसकी तपन आधा किमी तक रही।
लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। लेकिन, आधे घंटे तब फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। बस्तीवासियों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। हवा के साथ आग तेजी से बढऩे लगी। धमाकों के साथ लोहे के टूकटे हवा में उछलते हुए दूर-दूर तक गिरे। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।
Read More: पत्रिका स्टिंग: रात के अंधेरे में कोटा की सड़कों पर यूं चलता है काली कमाई का खेल, पुलिस और आबकारी की जेब होती है गर्म
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात 11.30 बजे करीब लोग घरों में सो रहे थे कि अचानक तेज धमाके की आवाज आई। नींद खुली तो बाहर आकर देखा कि कार आग की लपटों से घिरी हुई थी। हवा के साथ आग की लपटें तेजी से ऊंचाइयों को छू रही थी। पास ही में बिजली के खंभे थे। लपटों की वजह से हर पल हादसे का डर बना हुआ था। बड़ी संख्या में बस्तीवासी घरों से बाहर निकल गए और आग बूझाने का प्रयास करने लगे लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई। कार में आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया।
Murder : कोटा में देर रात शराब ठेकेदार के बेटे को चाकूओं से गोदा, सीना पार कर दिल में लगा खंजर
13 फीट ऊंची थी आग की लपटें
बस्तीवासियों के अनुसार हवा का साथ मिलते ही आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें 13 फीट ऊंचाई तक पहुंच गई। जिसे देखकर ऐसा लगा कि मानों किसी कागज के गोदाम में आग लगी हो।