
कोटा. शहर में डीसीएम रोड स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने मंगलवार तड़के नारियल गोले से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। हवा के साथ आग की लपटे तेजी से बढ़ती चली गई। देखते ही देखते ट्रक की आग की आगोश में समा गया और चंद घंटों में ही जलकर खाक हो गया। राहगीरों ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। इसके आधे घंटे बाद एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। पानी खत्म होने के बाद आघे घंटे तक दूसरी दमकल घटनास्थल पर नहीं पहुंची। तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। आग के कारण टायर धमाके के साथ फटे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक के आसपास खड़े लोगों को दूर कर रास्ता बंद किया। ताकि राहगीरों को चोट नहीं आ सके।
Read More: कोटा में लू का प्रकोप: कुएं के पास तक पहुंच गया था भूखा-प्यासा बुजुर्ग, फिर हुआ यह….
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मुकेश चौधरी 15 टन नारियल गोला लेकर बैंगलुरु से कोटा आ रहा था। 3 टन नारियल गोला बारां में दुकानदार के गोदाम पर खाली किए। इसके बाद कोटा पहुंचा और डीसीएम रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के बाहर स्लीप लेन पर ट्रक खड़ा कर चालक और खलासी केबीन में सो गए। तभी अचानक तड़के 3 बजे ट्रक में आग लग गई। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने चालक मुकेश को जगाकर आग लगने की सूचना दी। इसके बाद मुकेश व खलासी ट्रक से उतरे और गुमानपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
BIG Breaking : पेट की आंत फटने से युवक की दर्दनाक मौत, बाप बोला-मेरे लिए 2 साल पहले ही मर गया था बेटा, बहू-पौती को ठुकराया
पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के दमकल अनुभाग घटना की जानकारी दी। आधे घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। सुबह सुबह 7 बजे तक 4 दमकलें मौके पर आई और आग बुझाने का प्रयास किया फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हवा के साथ आग की लपटे तेजी से बढ़ती हुई नारियल गोले को चपेट में ले लिया। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते ट्रक आग की भीषण लपटो में समा गया और राख में तब्दील हो गया।