8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में बदमाशोंं के हौसलें बुलन्द : मारपीट कर युवक का नाखून उखाड़ा, दो किशोर के बीच चले चाकू
Play video

कोटा में बदमाशोंं के हौसलें बुलन्द : मारपीट कर युवक का नाखून उखाड़ा, दो किशोर के बीच चले चाकू

- चाकूबाजी व मारपीट की हुई वारदातें
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 3 Feb 2023, 2:27 PM IST

कोटा. शहर में बदमाशों के हौसले बुलन्द हंै। आए दिन चाकूबाजी और मारपीट की वारदातें हो रही हैं। बीतें 24 घंटे में शहर के दो थाना क्षेत्रों में मारपीट व चाकूबाजी की वारदातें हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

भीममंडी थाना क्षेत्र में संजय नगर में दो बदमाशों ने गुरुवार सुबह एक युवक को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाधिकारी जितेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत ने बताया कि दानमलजी का हत्था निवासी उदयराज सिंह ने पर्चा बयान में बताया कि वह बाइक से किसी महिला को छोडऩे सजंय नगर जा रहा था। तभी रास्ते में मोहसिन व टीपू ने उसे रोक लिया। उससे डंडे से मारपीट की। प्लायर से उसके नाखून उखाड़ दिया। मारपीट में उसके हाथ व पैरों में चोट आई तथा हाथ का अंगूठा उखड़ गया। उधर घायल ने उदयराज ने बताया कि टीपू ने उस पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए लोहे के पाइप व चाकू से हमला किया। चाकू उसके हाथ व पैरों में लगा है। वह उसे चार-पांच दिन से परेशान कर रहा था।

दो किशोर के बीच चले चाकू

गुमानपुरा थाना क्षेत्र के वल्लभबाडी इलाके में गुरुवार रात नाबालिग लडक़ों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। दो किशोरों ने आपस में एक-दूसरे को चाकू मारे। थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि बल्लभबाड़ी में गुरुद्वारे के पास मोहल्ले में रात को एक गुट के 5-6 किशोर वहां बैठे थे। इसी दौरान पास के ही मोहल्ले के 3-4 किशोर वहां आ गए। इनके बीच मोबाइल व किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर एक गुट के 15 साल के किशोर ने दूसरे गुट के 15 साल के ही एक किशोर पर चाकू से वार किया। चाकू उसके पैर में लगा। वही उसने भी दूसरे किशोर पर चाकू से वार किया जो उसके पेट के नीचे लगा। दोनों पक्षों ने गुमानपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू की है।