10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी मिलीभगत से तैयार हुआ अतिक्रमण का सामराज्य

निगम व न्यास शिकायतों पर डाल रहे पर्दा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Jun 2018, 5:15 PM IST

अतिक्रमण

अतिक्रमण

कोटा. चुनावी साल में नगर निगम और नगर विकास न्यास की अतिक्रमण हटाने के खिलाफ चलने वाली कार्रवाई सुस्त हो गई है। इसके चलते सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वाले सक्रिय हैं। अतिक्रमियों ने तो नालों तक में अवैध कब्जे कर पक्के मकान, दुकानें और गैराज तक बना लिए हैं। अतिक्रमण की शिकायतों पर जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाए आंखें मूंदे बैठे हैं।

Read More:डिग्री तो दूर राजस्थान की एक ऐसी यूनिवर्सिटी जो नहीं बाट पा रही सर्टिफिकेट

चम्बल औद्योगिक क्षेत्र में गुजरने वाले नाले पर इन दिनों अतिक्रमण करने की लोगों में होड़ मची है। दाईं मुख्य नहर के पास एक अतिक्रमी ने पहले तो नाले की काफी जमीन पर पत्थर व ईंटे डालकर अतिक्रमण किया। नाले पर बनाई गई सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया। और, पिछले एक सप्ताह से अब यहां दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। इस नाले के पास ही एक उद्यमी भी ने आधे नाले पर बाउण्ड्रीवॉल कर जमीन अपने कब्जे में ले लिया है। औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने निगम, नगर विकास न्यास, रीको और जिला प्रशासन को इस बारे में शिकायत की, लेकिन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर इतिश्री कर ले रहे हैं। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने के साथ पाइप लाइन को तोड़कर पानी का भी अवैध कनेक्शन ले लिया है।

सर्तक रहे - कहीं आप ना हो जाओ चोरो की नियत का शिकार

उद्यमियों को धमकाया
उद्यमियों ने बताया कि नाले में अतिक्रमी को पक्का निर्माण नहीं करने के बारे में समझाइश की तो उसने धमकाना शुरू कर दिया है। हैरानी की बात यह कि पिछले दिनों थेकड़ा मिनी ट्रेचिंग ग्राउण्ड शुरू किया गया था, जब निगम आयुुक्त व महापौर भी इस मार्ग से गुजरे, लेकिन अतिक्रमण रोकने के बजाए वे आंखें मूंदकर निकल गए।

सरकारी जमीन पर खोल दिया तबेला
एक अन्य अतिक्रमी ने दाईं मुख्य नहर से सटी करीब दो-तीन बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर गायों और भैंसों का तबेला खोल दिया है। पक्का निर्माण कर लिया है। इस बारे में पिछले दिनों लघु उद्योग कॉउन्सिल के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को अतिक्रमण रोकने के बारे में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।

Read More:ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में कोटा बना मिसाल

केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी में मीरा मार्केट के पीछे से गुजर रहे नाले में तो कुछ लोगों ने मुख्य सड़क पर गेट निकाल पक्के मकान तक बना लिए हैं। नाले की जमीन में मकान बना लेने के बाद यहां अन्य अतिक्रमी भी सक्रिय हैं।

Read More:इंतजार खत्म बस 7 दिन बाद किसानो में दौडेगी खुशी की लहर

-अतिक्रमण रोकने तथा हटाने के लिए अधिकारियों का निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
महेश विजय महापौर