22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
महाशिवरात्रि महोत्सव : आस्था के आगे रास्ते नजर आए तंग, कलशयात्रा में बिखरा भक्ति का रंग…
Play video

महाशिवरात्रि महोत्सव : आस्था के आगे रास्ते नजर आए तंग, कलशयात्रा में बिखरा भक्ति का रंग…

शिवपुरीधाम के नवनिर्मित मंदिर के शिखर पर आज होगी स्वर्ण कलश स्थापना
Google source verification

कोटा. थेगड़ा स्थित शिवपुरीधाम में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव एवं राणारामपुरी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कलशयात्रा का आयोजन किया गया। संत सनातनपुरी महाराज के सान्निध्य निकाली कलशयात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। छावनी क्षेत्र की गलियां श्रद्धालुओं की आस्था के सामने तंग नजर आई। बैण्ड बाजे, हाथी, घुड़सवारों से सुसज्जित कलशयात्रा में राणारामपुरी महाराज की झांकी के अलावा अन्य कई झांकियां थी।

1100 से अधिक महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। कई लोग पैदल व वाहनों में सवार थे। राणारामपुरी के शिष्य संत सनातनपुरी महाराज हाथी पर विराजमान होकर पुष्पों की वर्षा कर रहे थे। आगे पताकाएं लहराते जयकारे लगाते श्रद्धालु और घुड़सवार चल रहे थे। संत के पीछे श्रद्धालुओं का लंबा काफिला चल रहा था। हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा था। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी सैकड़ों महिलाएं कलश लिए तो अन्य महिलाएं भजन कीर्तन करती एवं गंगा मैया की जयकार लगाते चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने भी मार्ग में जगह-जगह कलशयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संत सनातनपुरी महाराज ने बताया कि 3 मार्च को शिवपुरीधाम में नवनिर्मित मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापना एवं महारुद्राभिषेक और आम भण्डारे का आयोजन होगा। 4 को महाशिवरात्रि पर्व दर्शन एवं महाआरती तथा 5 मार्च को संत विदाई समारोह का आयोजन होगा।