8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के इस उप नगरीय स्टेशन को यात्री ट्रेनों का इंतजार

कोटा शहर में सोगरिया स्टेशन का निर्माण कोटा जंक्शन पर बढ़ते गाडिय़ों के भार को कम करने के लिए किया गया है। निकट भविष्य में कई टे्रनों का संचालन इसी स्टेशन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 18 Jun 2021, 1:52 PM IST

st.jpg

कोटा. कोटा-बीना रेलवे लाइन पर कोटा जंक्शन से करीब तीन किमी दूर सोगरिया स्टेशन को उप नगरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य पूरा हो गया है। इस स्टेशन के विकास पर 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसका विकास यात्रियों की सुविधा के अनुसार किया गया है। यहां हाई लेवल प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज का कार्य पूरा हो चुका है। बाहरी क्षेत्र में फसाड़ और सर्कुलेटिंग एरिया विकसित करने का कार्य अंतिम चरण में है। यहां वे सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनकी जरूरत यात्रियों को एक स्टेशन पर होती है। वर्कशॉप से आगे नॉर्थ एक्स टाउनशिप से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण किया गया है। इस सडक़ के किनारे पौधे भी लगाए गए हैं और अभी घास लगाने का कार्य चल रहा है। यहां वाया बारां होकर चलने वाली ट्रेनों का ठहराव किसी भी समय से किया जा सकता है। इसके अलावा कोटा-बीना रेलमार्ग पर प्रस्तावित मेमो ट्रेन के संचालित होने पर यात्री भी यहां से सफर कर सकेंगे। अभी यहां गुड्स ट्रेनों के क्रू की बदली की जा रही है।

स्टेशन पर ये सुविधाएं
2 प्लेटफार्म है सोगरिया स्टेशन पर
70.89 वर्गमीटर का यात्री प्रतीक्षालय है
2700 वर्गमीटर में पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया
24 नल हैं पानी पीने के लिए
52 सीट है प्लेटफार्म नम्बर एक पर
28 सीट हैं प्लेटफार्म नम्बर दो पर

ये समस्याएं हैं
-सोगरिया स्टेशन जाने वाला रोड रेलवे वर्कशॉप से आग काफी संकरा है।
-रणजीत कॉलोनी के सामने भी रोड कसरा है एवं मोड़ पर तकनीकी बाधा है।
-सीसी रोड का निर्माण करते समय सोगरिया स्टेशन पर नाले भी सीसी कर दी जिससे सफाई नहीं हो पाती।
-रेलवे की ओर से मिट्टिी समतल करने वाली जेसीबी भी नाले में मिट्टी डालकर आए दिन बाधित कर देती है।

सोगरिया स्टेशन से रेलवे सेवाएं शुरू करने की तैयारियों के तहत स्टेशन का निरीक्षण किया है। इसके बाद ही तय होगा कि कब से यहां से रेल सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।
-शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे