6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाकाबंदी तोड़कर फरार होने वाली तीन आरोपी गिरफ्तार

बजरी का अवैध परिवहन करते थे तीनों आरोपी

less than 1 minute read
Google source verification
नाकाबंदी तोड़कर फरार होने वाली तीन आरोपी गिरफ्तार

नाकाबंदी तोड़कर फरार होने वाली तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा. रेलवे कॉलोनी पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते फ रार हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भाग गए थे। सीआई मुनेंद्र सिंह ने बताया कि रंगपुर फ्लाईओवर ब्रिज पर जनवरी में नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी से भरे हुए डंपर तेज गति से आए, जिन्हें एस्कॉर्ट करने के लिए दो कारें लगा रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया तो बेरिकेट्स को टक्कर मारते हुए भाग गए थे। इस दौरान पुलिस कर्मी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे थे। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाशी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि तिरंगा चौराहा पुरोहितजी की टापरी पर किसी काम से आरोपी आए हुए हैं। इस पर तीनों वांछित मनीष कुमार उर्फ मोनू निवासी पुरोहितजी की टापरी, ओमप्रकाश निवासी सुंदर नगर, अशोक कुमार निवासी पुरोहितजी की टापरी को गिरफ्तार किया। आरोपी बजरी के अवैध परिवहन से जुड़े हुए हैं। बजरी की खरीद-फरोख्त व कारों के बारे में जानकारी जुटाने तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है।