17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Rain Incident: पीलिया खाल के तेज बहाव में बहे तीन बच्चे, बेटी की मौत से फफक पड़ा पिता
Play video

Rain Incident: पीलिया खाल के तेज बहाव में बहे तीन बच्चे, बेटी की मौत से फफक पड़ा पिता

Rain Incident, Flood in kota, कोटा की पीलिया खाल में बहाव देखने गए तीन बच्चे बह गए। इनमें से दो को बचा लिया गया। जबकि, एक बालिका की मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 17, 2019

आवां. कोटा. लाड़पुरा सड़क मार्ग के पीलिया खाल में शुक्रवार को पानी के तेज बहाव में तीन बच्चे बह गए। इनमें से दो को बचा लिया गया जबकि एक बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 8 बजे निकिता नागर(12 ) अनुराग (8) पुत्र रामविलास नागर व मन्नू (10 ) पुत्री नेपाल बुढऩी नागर तीनों ही पानी के उफ ान को देखने लाड़पुरा सड़क से पीलिया खाल तक चले गए। वहां खाल की पुलिया पर तेज बहाव में अचानक तीनों ही बच्चे बह गए।

Read More: Kaithoon flood: पानी उतरा तो कैथून में दिखा तबाही का मंजर, 700 घरों में 3 दिन से नहीं जले चूल्हे, करोड़ों का नुकसान

परकोटे पर बैठे किसान राधेश्याम कुशवाह की नजर उन पर पड़ी तो वह बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूद गया। कुछ ही समय में अनुराग को निकाल लिया। एक अन्य किसान ने भी निकिता को बचा लिया। दोनों बहन भाइयो से पूछे जाने पर उन्होंने अपनी बहन मन्नू के भी साथ होने की बात कही। फिर उसकी भी तलाश शुरू की गई। लोग उसकी तलाश में दोड़ पड़े। इसके बाद घटनास्थल से कुछ ही दूर परकोटे से सटी मन्नू दिखाई दी। उसे बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बपावर थाना क्षेत्र के बुढनी गांव की निवासी थी। उसे इसी वर्ष यहां नाना राधेश्याम के पास साथ पढऩे के लिए रखा था।

Read More: लोकसभा अध्यक्ष की जनसुनवाई में KEDL पर फूटा गुस्सा, लोग बोले- 4 हजार कमाते हैं, 8000 का बिल कैसे भरें

उफनते नाले में बहने से बालिका की मौत
सुल्तानपुर. सुल्तानपुर क्षेत्र में नदी -नालों में उफान के चलते गुरुवार को एक नाले में बहने से एक बालिका की मौत हो गई। जबकि एक युवक को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर अंता के कवासपुरा निवासी ममता अपनी 8 वर्षीय बेटी हीना व भतीजे के साथ बाइक से रक्षाबंधन पर मंडावरी गांव निवासी भाई को राखी बांधने जा रही थी।

BIG Breaking: 3 दिन बाद मिला नदी में बहे मासूम बेटे का शव, चंबल के टापू पर मां की तलाश जारी

नयागांव अहिरान में नाले को पार करते समय तेज बहाव मे अनियङ्क्षत्रत होकर सभी बीच में ही गिर गए। दो तो संभल गए लेकिन हीना बह गई। बाद में नयागांव अहिरान गांव के युवा ने नाले में कूद कर बालिका को बाहर निकाला। उसे तुंरत एम्बुलेंस से दीगोद पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका को शव परिजन अंता ले गए जहां उसका अन्तिम संस्कार किया गया।

Heavy Rain: हाड़ौती में बारिश ने बरपाया कहर, 11 परिवारों की खुशियां तबाह कर गया पानी, पर्व पर छाया मातम

यहां युवक नाले में बहा
इधर शुक्रवार को दरबीजी गांव में एक युवक बाबूलाल पुत्र धन्नालाल उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव में बहने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद युवा जितेंद्र मीणा, जगदीश व नरेश मीणा ने तुरंत पानी में कूदकर बाबूलाल को पकड़कर नाले से बाहर निकाल लिया। युवक बेहोश हो गया था। उसे प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया।