18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 फीट हवा में उछले, मौत

स्टेट हाइवे-70 उम्मेदपुरा व सनिजा बावड़ी के बीच शनिवार दोपहर 12 बजे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 13, 2019

accident

Breaking: हाइवे पर बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 फीट हवा में उछले युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

कोटा. बूढ़ादीत. स्टेट हाइवे-70 उम्मेदपुरा व सनिजा बावड़ी के बीच शनिवार दोपहर 12 बजे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इससे दो युवक 10 फीट हवा में उछलकर 30 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद बेकाबू ट्रक दोनों युवकों के ऊपर से गुजर गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन युवकों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक व खलासी की तलाश शुरू की।

Read More: अष्टमी विशेष: जिन्हें देवी मान पूज रहे, आज उन्हीं को कत्ल कर रहे हम, पढि़ए दोहरे चरित्र की कहानी

जानकारी के अनुसार बूढ़ादीत क्षेत्र के कोटड़ादीप सिंह गांव निवासी अशोक महावर ने 4 दिन पहले ही सुल्तानपुर स्थित शोरूम से बाइक खरीदी थी। जिसके दस्तावेज लेने दोस्त गोविंद आर्य, हरिओम के साथ सुल्तानपुर जा रहा था। इसी दौरान स्टेट हाइवे-70 पर उम्मेदपुरा व सनिजा बावड़ी गांव के पास पीछे से स्पीड में आ रहे ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक करीब 10 फीट हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और गोविंद और हरिओम को रौंदता हुआ गुजर गया। जबकि अशोक गंभीर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना में गोविंद और हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक का अस्पातल में दम टूट गया।

Read More: आखिर कौन है वो जो मुकुंदरा में बाधिन लाइटनिंग का बनेगा हमसफर...जानने के लिए पढि़ए खबर

खेतों के रास्ते ट्रक छोड़कर चालक फरार
घटना के वक्त खेतों पर काम कर रहे किसानों ने ट्रक चालक को पकडऩे के लिए पीछा किया तो चालक टाकरवाड़ा गांव में खेतों की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रक को छोड़कर भाग गए। किसानों ने खेतों में भी उनका पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक जब्त कर थाने ले गई। थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।