18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
ट्रक-कार भिड़ंत में गंभीर घायल कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के एक और शिक्षक की मौत
Play video

ट्रक-कार भिड़ंत में गंभीर घायल कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के एक और शिक्षक की मौत

केबल नगर की निर्माणाधीन पुलिया पर हुई घटना में शुक्रवार को कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी की एक और फैकल्टी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 19, 2019

कोटा/केबलनगर. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर केबल नगर की निर्माणाधीन पुलिया पर हुई घटना में शुक्रवार को कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी की एक और फैकल्टी की इलाज के दौरान मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को निर्माणधीन पुलिया के पास सब्जी से भरे ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई थी। इसमें सवार चार शिक्षक घायल हो गए थे। इनमें से दो की गुरुवार को ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल दो शिक्षकों का अस्पताल में इलाज चल रहा था, इनमें से आदिल कुरैशी ने भी शुक्रवार दोपहर को दम तोड़ दिया।

Read More: ट्रक की टक्कर से कॅरियर पाइंट यूनिवर्सिटी के दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक, शोक में डूबी कोटा कोचिंग

गौरतलब है कि आलनिया स्थित कॅरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी में फैकल्टी (शिक्षक) कोटा के डडवाड़ा निवासी अजहरुद्दीन अंसारी (34), श्रीनाथपुरम निवासी आशीष गौतम (36), घंटाघर निवासी आदिल कुरैशी तथा स्टेशन निवासी ललित श्रीवास्तव कार से यूनिवर्सिटी जा रहे थे। इसी दौरान मार्ग में केबल नगर की निर्माणाधीन पुलिया पर कार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। ट्रक इतनी तेज गति से चल रहा था कि हादसे के बाद कार ट्रक के साथ करीब सवा सौ फीट दूर तक घिसटती चली गई। इससे कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार सवार चारों शिक्षक बुरी तरह उसमें फंस गए। चारों शिक्षकों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला तथा निजी वाहनों से कोटा के निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। वहां आशीष गौतम व अजहरुद्दीन अंसारी की मौत हो गई थी, जबकि बुरी तरह जख्मी ललित व आदिल को भर्ती किया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को आदिल का दम टूट गया।

Read More: नलकूप खुदाई के दौरान जमीन से 40 फीट ऊंचा चला पानी का फव्वारा, आसमान से पत्थरों की हुई बरसात

पुलिया का चल रहा काम
केबल नगर में जहां हादसा हुआ वहां नेशनल हाइवे पर पुलिया निर्माण चल रहा है। ऐसे में पुलिया पर सिंगल वे बना हुआ है। दोनों दिशाओं से कार और ट्रक पुलिया पर चढ़ रहे थे। पुलिया के ऊपर पहुंचने पर ट्रक चालक को अचानक कार दिखी, लेकिन गति तेज होने से वह ट्रक को रोक नहीं सका और कार को टक्कर मार दी।