18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आखिर कौन है वो जो मुकुंदरा में बाधिन लाइटनिंग का बनेगा हमसफर…जानने के लिए पढि़ए खबर
Play video

आखिर कौन है वो जो मुकुंदरा में बाधिन लाइटनिंग का बनेगा हमसफर…जानने के लिए पढि़ए खबर

कोटा. मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघ व दो बाघिनों को शिफ्ट करने के बाद बाधिन लाइटनिंग का जोड़ीदार बाघ एमटी-3 टाइगर को बनाया जा सकता है। एमटी-3 फिलहाल रिजर्व के दरा क्षेत्र में विचरण कर रहा है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 13, 2019

कोटा. mukundra hills Tiger Reserve में बाघ व दो बाघिनों को शिफ्ट करने की योजना के तहत शुक्रवार को जैसे ही बाघिन ने मुकुन्दरा की वादियों में छलांग लगाई तो लंबे समय की आस पूरी हो गई। वाहन का दरवाजा जैसे ही खोला बाघिन करीब 5 मिनट उसमें ठहरी फिर उसने मुकुन्दरा में अपनी पहली छलांग लगा दी। वह मस्त चाल से टाइगर रिजर्व में बढ़ी और देखते ही देखते झाडिय़ों में ओझल हो गई। बाघों की शिफ्टिंग के बाद आगे की योजना अब एनटीसीए तय करेगी।

Read More: लोकसभा चुनाव: भाजपा के हाथ से 12 लाख वोट छीनने को कांग्रेस ने खेला दांव, अफसरों को लगाया काम पर

जल्द ही एनटीसीए के प्रतिनिधि मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व का निरीक्षण करने के लिए आएंगे। इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि बाघिन एमटी-4 (अब तक टी-83) को टाइगर रिजर्व के किस क्षेत्र में रखा जाएगा। इसके अलावा Mukundra Hills Tiger Reserve को पर्यटकों के लिए खोलने का समय तय करने, योजना के तहत 200 वर्ग के विस्तार, टाइगर रिजर्व में जोन का निर्धारण करने समेत विभिन्न बिन्दुओं पर विचार किया जाएगा। बाघिन को फिलहाल 28 हैक्टेयर एनक्लोजर में रखा गया है।

Read More: लोकसभा चुनाव 2014: भाजपा-कांग्रेस का खेल बिगाडऩे की कोशिश में हाड़ौती के इन 14 नेताओं को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत…

कौन है वो…
योजना के तहत दो बाघिनों को एमटी-1 के साथ शिफ्ट किया जाना था, लेकिन अब दो बाघ होने से एक-एक बाघिन को दोनों बाघिनों के साथ रखा जा सकता है। फिलहाल बाघिन एम टी-2 बाघ एम टी-1 के साथ 82 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विचरण कर रही है, वहीं बाघ एमटी-3 टाइगर रिजर्व के दरा क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

BIG News: दुनिया की ऐसी अनोखी सड़क जहां 10 लाख देकर हर दिन मौत को मात देने जाते हैं सैंकड़ों लोग

एक की जगह दो का उपहार
मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में वर्ष 2017 में बनाई गई योजना के तहत दो बाघ व 3 बाघिनों को शिफ्ट करने की योजना पर कार्य किया जा रहा था। लेकिन पहले बाघ की शिफ्टिंग में देरी के बाद जुलाई 2018 में एक बाघ व दो बाघिनों की शिफ्टिंग की योजना पर कार्य किया गया। इस योजना के तहत मुकुन्दरा में दो बाघिनों का कोटा पूरा करना था, लेकिन इसी बीच रणथंभौर से निकलकर सुल्तानपुर के जंगलों में विचरण करता हुआ बाघ कालीसिंध नदी के किनारे होता हुआ 17 फरवरी 2019 को मुकन्दरा हिल्स टाईगर रिजर्व में पहुंच गया। इसके चलते टाइगर रिजर्व में दो बाघ हो गए। फिलहाल यह बाघ एमटी-3 मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के मशालपुरा क्षेत्र में विचरण कर रहा है।


बाघों की मॉनिटरिंग की जा रही है
मुकुन्दरा में बाघों की शिफ्टिंग को लेकर पहले चरण की योजना पूरी हो गई है। मुकुन्दरा में पहुंच जाने से अब यहां दो जोड़े हो गए हैं। अब इनके परिवार में बढ़ोतरी हो सकेगी। इससे भविष्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बाघों की मॉनिटरिंग की जा रही है। युवाओं के लिए रोजगार के विभिन्न प्रकार से साधन मुहैया हो सकेंगे।
टी मोहन राज, डीएफओ, मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व


सबकुछ योजना के अनुसार ही योजना के तहत मुकुन्दरा में बाघिन टी-83 की शिफ्टिंग की है। अब एनटीसीए के प्रतिनिधि जल्द कोटा आएंगे। उनकी गाइडलाइन व बातचीत के बाद ही आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
अरिंदम तोमर, मुख्य वन्यजीव एवं प्रतिपालक