20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BIG NEWS: आधी रात को जंगल से ले जा रहा था हरा सोना, हाइवे पर मिला ट्रोला देख उड़ गए होश
Play video

BIG NEWS: आधी रात को जंगल से ले जा रहा था हरा सोना, हाइवे पर मिला ट्रोला देख उड़ गए होश

शाहाबाद उपखण्ड के देवरी वन नाका क्षेत्र में फोरलेन हाइवे-27 पर खड़े ट्रोला को वन वि‍भाग ने जब्त कर भारी मात्रा में जंगली लकडियां बरामद की।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jan 07, 2019

शाहाबाद . शाहाबाद उपखण्ड के देवरी वन नाका क्षेत्र में वन विभाग ने सोमवार तड़के कार्रवाई करते हुए फ ोरलेन हाइवे-27 पर एक ढाबे के निकट खड़े ट्रोला को जब्त कर भारी मात्रा में सूखी जंगली लकडियां बरामद की। इसमें सभी प्रजाति की लकडिय़ां शामिल हैं । खैर की लकड़ी की मात्रा सबसे अधिक है। देवरी फोरेस्टर ऋ षभचंद जैन ने बताया कि क्षेत्र में वन सम्पदा की तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी ।

BIG NEWS: अणु शक्ति आरएपीपी में तेज धमाके के साथ फटा हाइड्रोजन गैस का गुब्बारा, मची भगदड़, लोग झुलसे

सोमवार आधी रात को ट्रोले की सूचना पर शाहाबाद क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय से वन विभाग की टीम बुलाकर नाकाबंदी कर ट्रोले को पकडा़ जा सका। ट्रोले के साथ कितने लोग थे यह फि लहाल पुष्टि नहीं हो सकी है । अंधेरे का फ ायदा उठाते हुए अन्य लोग फ रार हो गए। ट्रोले के चालक को पकड़ लिया है। चालक शाकिर पुत्र फ खरूद्वीन निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश का है। उससे पूछताछ की जा रही है ।

Read More: आज जिस रास्ते से गुजरेंगे धारीवाल वहां की सड़कें होंगी पेरिस जैसी चकाचक, न्यू लुक में नजर आएगा कोटा

जैन ने बताया कि चालक को अधिक जानकारी नहीं मिली है ऐसे में इस लकड़ी की तस्करी से बड़े गिरोह के जुड़े होने की आशंका है। वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रोले को कहां से लाया गया कहां ले जाया जा रहा था और इसमें भरी लकडिय़ों को किस वन क्षेत्र से काटकर भरा गया है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

BIG NEWS: पुलिस की लाठियों ने बना दिया ‘चांदना’ को ‘मंत्री’

लोगों में रही खासी चर्चा

वन विभाग की कार्रवाई की भनक सुबह वन विभाग के अमले की हरकत देखकर कस्बावासियों को लगी तो लोग मामले की जानकारी जुटाने में लग गए। जब लोगों को इस कार्रवाई की जानकारी मिली तो पर्यावरण प्रेमियों के साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने इस कार्रवाई की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के जंगलों को बचाने के लिए वन विभाग की इस प्रकार की कार्रवाई सराहनीय है । इससे वन सम्पदा की अवैध तस्करी पर लगाम लगेगी।

 

दो ट्रैक्टर ट्रॉली भी किए जब्त

शाहाबाद वन विभाग की टीम ने वनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर पैनी निगाह शुरू कर दी है और लगातार प्रभावी गश्त से काफ ी हद तक खनन पर रोक लगी है । इसी कड़ी में मुंडियर नाका क्षेत्र में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली को वन क्षेत्र से पत्थर भरकर लाते जब्त किया है जिन्हें वन नाका मुंडियर पर खड़ा करवाया गया है। वहीं देवरी से जब्त ट्रोले को शाहाबाद लाकर वन विभाग के कार्यालय में खड़ा करवाया गया है।