
JEE-Advance 2018:कल JEE-Advance का Result रिजल्ट होगा जारी,जाने क्या रहेगा counselling schedule
कोटा. देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE -ADVANCE-2018) का परीक्षा परिणाम रविवार सुबह 10 बजे Kanpur IIT द्वारा वेबसाइट www.jeeadv.ac.in घोषित किया जाएगा।
IIT ने इस वर्ष 23 आईआईटी में 291 सीटें बढ़ाकर कुल 11,279 सीटें घोषित की है। जिसमें ऑल इंडिया मेरिट सूची से रैंक के आधार पर विभिन्न ब्रांचों में एडमिशन दिए जाएंगे। इस वर्ष कुल 800 सीटें girls के लिए आरक्षित रहेंगी।
Read More: jee mains RESULT: पढ़िए ये हैं कोचिंग संस्थानों के दावे
ये सीटें आईआईटी में सुपर न्यूमरेरी आधार पर बढ़ाई गई है। शिक्षा नगरी कोटा से all India मेरिट सूची में एक बार फिर विद्यार्थियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
काउंसलिंग शेड्यूल जारी
रिजल्ट से पूर्व IIT ने josaa website पर counselling schedule भी जारी कर दिया है। इसके तहत 15 जून सुबह 10 बजे से 25 जून शाम 5 बजे तक qualified students registration एवं choice filling कर सकेंगे।
19 जून को वेबसाइट पर पहला mock seat आवंटन दर्शाया जाएगा। जिसमें 18 जून शाम तक choice filling करने वाले students शामिल किए जाएंगे। दूसरा, मॉक सीट आवंटन 24 जून को जारी होगा। जिसमें 23 जून तक च्वाइस भरने वाले चयनित विद्यार्थी शामिल होंगे।
Read More: JEE MAINS Toppers बोले 'KOTA is The Best'
27 जून से 7 राउंड में होगा सीट आवंटन
josaa website पर 27 जून को सीट आवंटन का राउंड-1 जारी होगा। इसमें 28 जून से 1 जुलाई तक reporting center पर verification के लिए report करनी होगी। 3 जुलाई को रिक्त सीटों के आधार पर दूसरे राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी।
इनको 4 व 5 जुलाई को रिपोर्टिंग करनी होगी। 6 जुलाई को सीट आवंटन का तीसरा राउंड, 9 जुलाई को चौथा, 12 जुलाई का पांचवा, 15 को छठां व 18 जुलाई को सीट आवंटन का अंतिम सातवां राउंड होगा।
- जेईई-एडवांस्ड-2018 एक नजर में
- 23 IIT
- 11,279 seats
- 1,64,82 students का JEE-Advance में हुआ पंजीयन
- 1,57,496 students ने दिया पेपर-1
- 1,55,091 students ने दिया पेपर-2
- 800 सीटें girls के लिए
- 10 प्रतिशत सीटें foreign students के लिए
जेईई-एडवांस्ड-2018
Qualified Registered
Total - 2,31,024 1,64,822
Boys - 1,80,331 1,27,793
Girls - 50,693 32,923
Published on:
09 Jun 2018 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
